Flipkart पर Big Shopping Days सेल चल रही है. इस दौरान वैसे तो लगभग हर कैटिगरी के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिल रहे हैं, लेकिन हम आपको स्मार्टफोन डील्स के बारे में बताते हैं. इनमें से कुछ स्मार्टफोन्स काफी शानदार हैं और आप इन्हें खरीद सकते हैं.
iPhone 8 का 64GB वेरिएंट 33,999 रुपये में मिल रहा है. अगर आपके पास HDFC का कार्ड है तो एक्स्ट्रा 10% कैशबैक मिलेगा. लिमिट 1250 रुपये का है. यानी आप इस स्मार्टफोन को 32749 रुपये में खरीद सकते हैं.
Redmi K20 यहां 19,999 रुपये में मिल रहा है और इस पर भी एचडीएफसी कार्ड के जरिए एक्स्ट्रा 1250 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं. ये कीमत 6GB रैम और 64GB मेमोरी वेरिएंट के लिए है.
Redmi Note 7S सेल के दौरान आप 8,999 रुपये से कम में ले सकते हैं. कार्ड ऑफर लगा कर आप इसे सिर्फ 7749 रुपये में ही खरीद सकते हैं.
Realme 5 भी फ्लिपकार्ट पर 8,999 रुपये में मिल रहा है और यहां भी HDFC कार्ड के जरिए 1250 रुपये कैशबैक पा सकते हैं यानी इसकी भी कीमत 7749 रुपये हो गई.
Oppo F11 Pro को भी आप इस सेल में 15990 रुपये में खरीद सकते हैं. इसकी असल कीमत 28,990 रुपये है. HDFC कार्ड ऑफर के बाद यहां भी आपको 1250 रुपये का कैशबैक मिलेगा.
Vivo Z1x के 4GB रैम वेरिएंट को आप Flipkart की इस सेल में 14,990 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके साथ आपको कार्ड ऑफर भी मिलेगा जहां आप 1250 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं.
Realme 3 Pro के 64GB मेमोरी वेरिएंट को आप यहां से 9999 रुपये से कम में ही खरीद सकते हैं. HDFC कार्ड ऑफर के तहत यहां आपको 1250 रुपये का कैशबैक मिलेगा.
Motorola One Macro की कीमत 11,999 रुपये है. लेकिन यहां आप इसे 9999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके बाद भी आप एचडीएफसी कार्ड के साथ 1250 रुपये की छूट पा सकते हैं.