Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
Top Tech News Of The Day Top Tech News Of The Day

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 8:15 PM IST

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

Xiaomi ने अपने नए Mi Notebook Air को चीन में लॉन्च कर दिया है. इस नए Mi Notebook Air में 12.5-इंच की स्क्रीन दी गई है और पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर हार्डवेयर भी दिया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये काफी लाइटवेट है. नया Mi Notebook Air ऐपल MacBook Air से भी हल्का है.

Advertisement

Hyundai के QXi कोडनेम वाले कॉम्पैक्ट SUV को भारत में 17 अप्रैल को पेश किया जाएगा. इसी दौरान न्यू-यॉर्क ऑटो शो 2019 में इस SUV का ग्लोबल डेब्यू भी किया जाएगा. फिलहाल हुंडई ने अपनी पहली सब-4-मीटर का नाम तय नहीं किया है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि इसे Hyundai Styx के नाम से जाना जाएगा. QXi का मुकाबला भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी Vitara Brezza, महिंद्रा XUV300, टाटा Nexon और फोर्ड EcoSport से रहेगा.

रिलायंस जियो का GigaFiber काफी समय से चर्चा में है, खास कर उन यूजर्स के बीच जो हाई स्पीड इंटरनेट यूज करते हैं या यूज करना चाहते हैं. कंपनी ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया है और अब इसकी टेस्टिंग की जा रही है. कंपनी की वेबसाइट पर जियो GigaFiber के लिए रजिस्ट्रेशन भी किए जा रहे हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन से ये तय होगा कि किस इलाके में ज्यादा लोग इसके लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं सबसे पहले उन्हीं इलाकों में इसकी शुरुआत की जाएगी.

Advertisement

Xiaomi ने Mi सुपर सेल का आयोजन किया है. इस दौरान कंपनी अपने ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दे रही है. जिन स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं उनमें शाओमी Redmi Note 6 Pro, Poco F1, Redmi Y2 जैसे स्मार्टफोन्स का नाम शामिल है. मी सुपर सेल की शुरुआत 25 मार्च को हुई है जो 28 मार्च तक जारी रहेगी. इस दौरान ग्राहक कई तरह के ऑफर्स का लाभ ले सकेंगे.

सैमसंग ने हाल ही में Galaxy A सिरीज के कई स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. अब इसमें Galaxy A70 जुड़ गया है. 10 अप्रैल को सैमसंग का A Galaxy Event है जिसमें A सिरीज के कुछ दूसरे स्मार्टफोन्स का ऐलान होगा. इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की सिनेमैटिक इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है जिसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है. इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है और इसकी बॉडी ग्रेडिएंट ग्लास बेस्ड है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement