₹10 हजार तक के बजट स्मार्टफोन्स लाने की तैयारी में है Smartron

डॉमेस्टिक ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चर (OEM) Smartron अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नए बजट स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में है. इन स्मार्टफोन्स की कीमत 10 हजार रुपये के करीब होगी.

Advertisement
SRT स्मार्टफोन SRT स्मार्टफोन

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 07 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST

डॉमेस्टिक ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चर (OEM) Smartron अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नए बजट स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में है. इन स्मार्टफोन्स की कीमत 10 हजार रुपये के करीब होगी.

इंडस्ट्री के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि लैटेस्ट डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत उसकी की बैटरी होगी, जो एक्सक्लूसिव रूप से फ्लिपकार्ट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा.

Advertisement

इस डिवाइस की बॉडी मेटल की होगी और इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB होगी, जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.

कंपनी ने पिछले साल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) संचालित आईओटी प्लेटफार्म 'tronX' लॉन्च किया है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह कई सारी डिवाइसों को जुड़ने में मदद करती है.

स्माट्रॉन ने पहले एसआरटी (एसआरटी का मतलब सचिन रमेश तेंदुलकर है) स्मार्टफोन में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था. इसे तेंदुलकर ने लॉन्च किया था, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने इस कंपनी में निवेश किया है.

फ्लिपकार्ट का पहला स्मार्टफोन 'बिलियन कैप्चर प्लस' भी स्माट्रॉन ने ही बनाया था, जो AI क्षमताओं से लैस है. अगले 'tronX' अपडेट में यूजर्स को इंटेलीजेंट और व्यक्तिगत अनुभवों और सेवाओं की व्यापक रेंज पर पहुंच हासिल होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »