रिलायंस रिटेल ने अपने Lyf ब्रांड के तहत भारत में एक बजट स्मार्टफोन Flame 5 लॉन्च किया है. इसकी कीमत 3,999 रुपये है और इसे रिलायंस डिजिटल या दूसरे ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है. इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं.
4 इंच की डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में के साथ 512MB रैम दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 4GB है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 32GB तक किया जा सकता है.
बेसिक फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है. खास बात यह है कि इसमें एचडीआऱ, पैनोरैमा, फेस डिटेक्शन और स्माइल शटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
इसकी बैटरी 1,650mAh की है और के लिए इसमें 4G सहित वाईफाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी कनेक्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि यह 4.5घंटे की टॉकटाइम बैकअप और 150 घंटे की स्टैंडबाइ बैकअप देगी.
मुन्ज़िर अहमद