पैनासोनिक Eluga I2 के नए वैरिएंट्स लॉन्च, रैम और कैमरे में हुआ बदलाव

पैनासोनिक ने एल्यूगा सीरीज के स्मार्टफोन्स के दो नए वर्जन लॉन्च किए हैं. इनमें पहले से बेहतर कैमरे और ज्यादा मेमोरी दी गई है.

Advertisement
Eluga I2 Eluga I2

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2016,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

पैनासोनिक ने Eluga I2 स्मार्टफोन की पॉपुलैरिटी बढ़ाने के लिए इसके नए वैरिएंट्स लॉन्च किए हैं. इनमें पहले से बेहतर कैमरे और मेमोरी दी गई है. Eluga I2 के 2GB रैम वैरिएंट की कीमत 7,990 रुपये है जबकि 3GB रैम वाला फोन 8,990 रुपये में मिलेगा.

Eluga I2 में 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है जबकि इसके पहले वैरिएंट में 2 मेगापिक्सल ही दिए गए थे. इसके अलाव इसमें एचडी वॉयस कॉलिंग के लिए सपोर्ट भी दिया गया है.

Advertisement

दोनों नए वैरिएंटस की इंटरनल मेमोरी 16GB होगी जिसे कार्ड के जरिए बढ़ा कर 32GB तक किया जा सकता है. हालांकि दूसरे स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं.

5 इंच एचडी स्क्रीन वाले इन स्मार्टफोन्स में 1GHz क्वाडकोर प्रोसेसर दिए गए हैं. फोटोग्राफी के लिए इनमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है.

कनेक्टिविटी के लिए इनमें 4G सपोर्ट सहित वाईफाई, जीपीएस, , ब्लूटूथ और 3G जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसकी बैट्री 2,000mAh की है और ये मेटैलिक सिल्वर, मेटैलिक गोल्ड और मेटैलिक ग्रे कलर वैरिएंट में उपलब्ध है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement