पैनासोनिक इंडिया ने मंगलवार को P77 स्मार्टफोन का अपग्रेड किया गया वर्जन 16GB इंटरनल मेमोरी के साथ 5,299 रुपये में भारतीय बाजार में उतारा, जो एक्सक्लूसिव रूप से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. Panasonic P77 4G और VoLTE नेटवर्क सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन है, जो ग्रे और व्हाइट दो कलर में उपलब्ध है.
पैनासोनिक इंडिया के बिजनेस हेड (मोबिलिट डिविजन) पंकज राणा ने एक बयान में कहा, 'फ्लिपकार्ट के साथ हमारा सहयोग हमें अपने ग्राहकों तक पहुंचने में मदद करता है. पैनासोनिक का अब तक का सबसे अधिक किफायती स्मार्टफोन है.'
यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है, जिसमें 5 इंच HD डिस्प्ले, 1 Ghz क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ 1GB रैम है. यह डिवाइस अब 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए तक बढ़ाया जा सकता है. पिछले P77 डिवाइस में 8GB इंटरनल मेमोरी थी.
यह स्मार्टफोन एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप ओएस पर चलता है. इसमें 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. इसमें 2,000 mah की बैटरी दी गई है.
साकेत सिंह बघेल / IANS