OnePlus के अफोर्डेबल फोन Nord CE 2 5G के फीचर्स कन्फर्म, मिलेगी 65W चार्जिंग, जानिए स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन 17 फरवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है. इस फोन में कंपनी 65W की SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट देगी. हैंडसेट MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ आएगा. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

Advertisement
OnePlus Nord CE 2 5G Concept/Credit: Lets Go Digital OnePlus Nord CE 2 5G Concept/Credit: Lets Go Digital

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST
  • OnePlus Nord CE 2 5G में मिलेगी 65W की चार्जिंग
  • फोन MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ आएगा
  • 17 फरवरी को लॉन्च होगा स्मार्टफोन

OnePlus जल्द ही अपना अफोर्डेबल 5G हैंडसेट OnePlus Nord CE 2 5G लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. यह स्मार्टफोन भारत में 17 फरवरी को लॉन्च होने वाला है. डिवाइस के लॉन्च से पहले ब्रांड ने OnePlus Nord CE 2 5G को कंपनी की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है. जहां से इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी मिलती है. कंपनी इस फोन को OnePlus Nord CE के सक्सेसर के रूप में ला रही है, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था. 

Advertisement

OnePlus Nord CE 2 5G में क्या होंगे फीचर्स

शुक्रवार को जारी एक टीजर में ब्रांड ने कन्फर्म किया है कि यह फोन MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ आएगा. इससे पहले लीक रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया था कि यह फोन इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है. इसके अलावा अपकमिंग हैंडसेट में 6.43-inch की Full-HD+ AMOLED स्क्रीन दे सकती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. 

स्मार्टफोन की एक तस्वीर भी सामने आई है. टिप्स्टर Ishan Agarwal ने इसकी तस्वीर ट्वीट की है. टिप्स्टर के मुताबिक, यह फोटो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट की गई है. OnePlus Nord CE 2 5G को Bahamas Blue और Grey Mirror दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है. 

Advertisement

मिलेगी 65W की चार्जिंग

यह फोन octa-core MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ आएगा. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका मेन लेंस 64MP का होगा. इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का tertiary सेंसर मिल सकता है. वहीं फ्रंट में कंपनी 16MP का सेल्फी कैमरा देगी.

हैंडसेट 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा. फोन को पावर देने के लिए 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है. कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि इसमें 65W की Super VOOC चार्जिंग मिलेगी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »