सरकारी आदेश के बावजूद एक जनवरी 2017 के बाद भारत में बिक्री होने वाले मोबाइल फोन में पैनिक बटन नहीं होगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फोन निर्माताओं ने सरकार को बताया है कि नोटबंदी की वजह से मोबाइल फोन की बिक्री घट गई है और इसी वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा. अब फरवरी के आखिर तक पैनिक बटन के साथ फोन की ब्रिकी शुरू हो सकेगी.
पिछले साल 22 फरवरी को सरकार ने कहा था कि 1 जनवरी 2017 से जो भी फोन भारत में बिकेंगे उसमें ताकि आपात स्थिति में यूजर अपना संदेश पहुंचा सके. इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इसको लेकर सरकार के साथ अनौपचारिक बातचीत हुई है, लेकिन टेलिकम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट ने देरी को लेकर है.
सूत्रों ने बताया है कि फोन के पुराने स्टॉक अभी बचे हुए हैं, इसलिए नियम के पालन में देरी होगी. इसके अलावा सरकार ने पूरे देश में एक इमरजेंसी नंबर 112 को नए साल में लागू करने की भी मंजूरी दे दी थी. इसके तहत एक ही नंबर से पुलिस, एंबुलेंस और फायर की सर्विस ली जा सकती है. हालांकि, नंबर एक्टिव होना अभी बाकी है.
अभिषेक आनंद