स्वदेशी कंपनी इंटेक्स ने एक नया 4G स्मार्टफोन Aqua Power HD लॉन्च किया है. इसकी कीमत 8,363 रुपये है और इसकी बिक्री जल्द ही शुरू होगी.
5 इंच एचडी स्क्रीन वाले इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे बढ़ा कर 32GB तक किया जा सकता है.
इसमें एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप दिया गया है और फोटोग्राफी के लिए के साथ 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है.
इस डुअल सिम स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और 4G जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं. इसकी बैट्री 3,900mAh की है और कंपनी का दावा है कि यह 7 घंटे की टॉकटाइम और 390 घंटे का स्टैंडबाइल बैकअप देगी.
मुन्ज़िर अहमद