चीन के कस्टमर्स को नहीं पसंद आया HTC10, अभी तक बिके 215 स्मार्टफोन : रिपोर्ट

क्या आप यकीन करेंगे की चीन में एचटीसी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन HTC को अभी तक सिर्फ 251 लोगों ने खरीदा है.

Advertisement
HTC 10 HTC 10

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2016,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

ताइवान की मशहूर स्मार्टफोन मेकर एचटीसी के बुरे दिन खत्म होने के नाम नहीं ले रहे हैं. हाल ही में कंपनी ने अपना फ्लैगशिप HTC10 लॉन्च किया है लेकिन चीन के लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा है. आपको इस स्मार्टफोन से जुड़ी एक हैरान करने वाली रिपोर्ट बता दें.

न्यूज वेबसाइट फोकस ताइवान की रिपोर्ट के मुताबिक कम स्पेसिफिकेशन वाला कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन HTC10 चीन में फ्लॉप रहा है.

Advertisement

इस रिपोर्ट में कहा गया है, ' चीन के कस्टमर्स ने के लेटेस्ट फ्लैगशिप HTC10 को ठंढे पानी में डुबो दिया है. इसके प्री ऑर्डर और बिक्री से पता चलता है कि यहां के बाजार में इस इस नए फोन में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है.'

इस रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने चीन के मशहूर ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म TMall और Jingdong Mall पर 25 अप्रैल से इस फोन के लिए प्री ऑर्डर लेना शुरू किया था. तब से अभी तक ग्यारह दिन हो गए और HTC10 के सिर्फ 251 यूनिट्स के लिए ही लोगों ने ऑर्डर किया है.

आपको बता दें कि HTC10 को नए और पावरफुल प्रोसेसर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 820 और 4GB रैम के साथ लॉन्च किया गया है. लेकिन चीन के बाजार में इसका . इस फोन में पुराना प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 652 और 3GB रैम दिया गया है. हालांकि इसके अलावा तमाम स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं.

Advertisement

जाहिर कम स्पेसिफिकेशन वाला एचटीसी का यह फोन वहां के लोगों को पसंद नहीं आया होगा. हालांकि एचटीसी की चीन की वेबसाइट में HTC10 जल्द लॉन्च होने की बात लिखी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement