4 कैमरों और फुल व्यू डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Honor 9i, जानिए इसकी कीमत और फीचर

हार्डवेयर की बात करें तो इसमें  2.36GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर Kirin 659 दिया गया है. इसमें 4GB रैम और इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB की है. यह एंड्रॉयड 7.0 Nougat पर आधारित EMUI 5.1 पर चलता है. इसकी बैटरी 3,340mAh की है कंपनी का दावा है कि यह 2 दिन की स्टैंडबाइ बैकअप दे सकती है. 

Advertisement
Honor 9i Honor 9i

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST

चीनी कंपनी हुआवे का सब ब्रांड है Honor. आज भारत में कंपनी ने चार कैमरे वाला स्मार्टफोन Honor 9i लॉन्च किया है. कंपनी के मुताबिक इसमें फुल व्यू डिस्प्ले दी गई है. इसकी कीमत 17,999 रुपये है और 14 ऑक्टूबर से से सिर्फ फ्लिपकार्ट पर मिलेगा. यह तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा- प्लेटिनम गोल्ड, नेवी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक.  

5.9 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन की बॉडी मेटल की बनी है. खासियत ये है कि इसमें सेल्फी के लिए डुअल कैमरा दिया गया है. यानी बैकग्राउंड ब्लर करके सेल्फी भी ले सकते हैं. रियर में भी दो कैमरे दिए गए हैं. यानी कुल मिला कर यह चार कैमरों वाला स्मार्टफोन है.  

Advertisement

हार्डवेयर की बात करें तो इसमें  2.36GHz का ऑक्टाकोर इसमें 4GB रैम और इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB की है. यह एंड्रॉयड 7.0 Nougat पर आधारित EMUI 5.1 पर चलता है. इसकी बैटरी 3,340mAh की है कंपनी का दावा है कि यह 2 दिन की स्टैंडबाइ बैकअप दे सकती है.  

फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल और दो मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं. जबकि फ्रंट में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरे लगाए गए हैं. कंपनी ने कहा है कि इसमें Huawei Histen audio system दिया गया है जो इसके साउंड आउटपुट को बेहतर करेगा. इसके अलावा इसमों दूसरे चीनी स्मार्टफोन्स की तरह ही कुछ जेस्चर फीचर्स दिए गए हैं जिसके जरिए कैमरा और स्क्रीनशॉट जैसे टास्क परफॉर्म किए जा सकते हैं.

हुआवे ने दो नए टैबलेट्स भी लॉन्च किए हैं-  . दोनों ही मेटल चेसिस के हैं और इसमें MS Office पहले से ही इंस्टॉल मिलेंगे. ये टैबलेट 4G VoLTE सपोर्ट वाले हैं और इनके फ्रंट में दो मेगापिक्सल का कैमरा है जबकि रियर में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है. इसमें 1.4GHz का क्वॉड कोर प्रोसेसर है और यह एंड्रॉयड 7.0 पर चलता है.  

Advertisement

स्मार्टफोन और टैबलेट्स के अलावा कंपनी ने एक 10,000mAh का क्विक चार्ज पावर बैंक भी लॉन्च किया है. इसकी कीमत 2,399 रुपये है और यह Honor के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा. दिवाली ऑफर के तहत 28 ऑक्टूबर तक इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement