भारतीय ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर iPhone 7 और iPhone 7 Plus की बुकिंग शुरू हो गई है. भारत में एप्पल 7 ऑक्टूबर को ये दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगा. ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए नए आईफोन खरीदने पर ग्राहकों को ऑफर्स भी दिए जाएंगे.
फ्लिकार्ट ने खास तौर पर iPhone 7 और iPhone 7 Plus के लिए ऑफर का ऐलान किया है. इसके तहत कार्ड होल्डर्स को नए आईफोन पर फ्लैट 10,000 रुपये कैशबैक मिलेंगे. हालाकिं इसके टर्म्स और कंडीशन्स जरूर पढ़ लें.
इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर्स भी हैं. या कोई दूसरा स्मार्टफोन है तो उसे एक्सचेंज करके डिस्काउंट पा सकते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर आपके पास iPhone 6S Plus है तो इसे एक्सचेंज करके आपको 32GB वाला iPhone 7 35,500 रुपये में ही मिल जाएगा.
क्रेडिट कार्ड है तो यहां EMI की सुविधा भी दी जा रही है. फिलहाल प्री बुकिंग का यह ऑफर सिर्फ दिल्ली, मुंबई और बंगलुरु के लिए ही उपलब्ध है. iPhone 6S एक्सचेंज करके iPhone 7 पर 21,700 रुपये की छूट ले सकते हैं. जबकि पुराने iPhone 6 को एक्सचेंज करने पर आपको 17,900 रुपये ही डिस्काउंट होगा.
मुन्ज़िर अहमद