क्वॉलकॉम प्रोसेसर के साथ 31 मई को आएगा नेक्स्ट जेनेरेशन ZenFone 3

आसुस जेनफोन स्मार्टफोन का एक नया सीरीज लाने की तैयारी में है. उम्मीद की जा रही है कि इसका डिजाइन और परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगा और इसमें काफी बदलाव भी देखने को मिलेंगे.

Advertisement
ZenFone ZenFone

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2016,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST

आसुस जेनफोन सीरीज के कई स्मार्टफोन पॉपूलर हैं. इसे देखते हुए कंपनी इसके नेक्स्ट जेनेरेशन सीरीज का ऐलान कर सकती है. 31 मई को ताइपेई में इंटरनेशनल इनफॉर्मेशन टेक्नॉलोजी Computex 2016 के दौरान इस नए स्मार्टफोन सीरीज ZenFone 3 पेश किया जाएगा.

आसुस के सीईओ जेरी शेन के मुताबिक इस सीरीज के 90 फीसदी स्मार्टफोन्स में क्वॉल्कॉम के प्रोसेसर होंगे और 10 फीसदी में MediaTek प्रोसेसर्स का यूज किया जाएगा. उन्होंने अगस्त से छह देशों में मिलने शुरू होंगे.

Advertisement

कंपनी के सीईओ ने इस सीरीज के मैक्स मॉडल के बारे में भी बताया और कहा कि इस सीरीज के स्मार्टफोन्स का मुकाबला हुवेई और ओप्पो से होगा.

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले बेंचमार्क वेबसाइट पर जेनफोन के नए की डिटेल देखी गई थी. इस वेबसाइट पर ये नाम से दर्ज किए गए थे.

दर्ज जानकारी के मुताबिक इस फोन में 5.9 इंच की एचडी डिस्प्ले और प्रोसेसर के साथ 3GB रैम दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB होगी और 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है. दूसरी डिवाइस में हेक्साकोर प्रोसेसर और 3GB रैम के साथ 32GB इंटरनल मेमोरी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement