iPhone 7 Plus का कथित वीडियो लीक, ब्लू वैरिएंट भी होगा लॉन्च

एप्पल अगले महीने तीन आईफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, ऐसा एक रिपोर्ट में कहा गया है. खास बात यह है कि इस बार डुअल कैमरा सेटअप और ब्लू वैरिएंट भी आएंगे.

Advertisement
iPhone 7 Plus ब्लू का प्रोटोटाइप iPhone 7 Plus ब्लू का प्रोटोटाइप

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 11:35 AM IST

अगले महीने एप्पल नया iPhone लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कंपनी दो नहीं बल्कि तीन वैरिएंट लॉन्च करेगी. इनमें iPhone 7, iPhone 7 Plus और iPhone 7 Pro शामिल हैं. खास बात यह है कि इस बार एक ब्लू वैरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है.

कई महीनों से लगातार फोटोज लीक हो रही हैं में दो रियर कैमरा दिख रहा है. यूट्यूब पर पॉपुलर एक शख्स लुईस हिलसेंटगर ने कथित iPhone 7 Plus के प्रोटोटाइप का वीडियो शेयर किया है.

Advertisement

उनके मुताबिक यह प्रोटोटाइप इंडस्ट्री के करीबी सूत्रों के बताए हुए डिजाइन के हिसाब से तैयार किया गया है जो फाइनल है.

इससे पहले भी एक आया था जो कथित रूप से चीन की टेलीकॉम कंपनी यूनिकॉम ने जारी किया था. फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी दो आईफोन लॉन्च करेगी या तीन.

गौरतलब है कि एलजी डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है. अब हुवेई भी दो कैमरों वाला स्मार्टफोन P9 लाने की तैयारी में है. शाओमी ने भी हाल ही में डुअल कैमरा के साथ बजट फोन Redmi Pro लॉन्च किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »