एप्पल का आईफोन अभी 10 साल का भी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी बिक्री 1 अरब से ज्यादा हो गई है. टेक दिग्गज एप्पल ने इस मौके पर कंपनी मुख्यालय में कर्मचारियों की मीटिंग आयोजित की थी जिसमें कंपनी के सीईओन ने इसका ऐलान किया गया.
एप्पल के सीईओ टिम कुक के मुताबिक पिछले सप्ताह जिसके साथ इसकी बिक्री ने 1 अरब का आंकड़ा पार कर लिया है. टिम कुक ने इस दौरान कहा, 'हम कभी ज्यादा नहीं बल्कि बेस्ट प्रोडक्ट्स बनाते हैं जो बदलाव लाते हैं'
टिम कुक के ने इस मौके पर iPhone की तारीफ करते हुए कहा कि आईफोन दुनिया के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट्स में से एक बन गया है, जो सफल भी है और दुनिया को बदलने वाला है.
गौरतलब है कि पहला आईफोन और लगभग एक दशक के बाद इसकी बिक्री एक अरब हुई है. इस इवेंट के दौरान टिम कुक ने एक अरबवां आईफोन भी दिखाया.
मुन्ज़िर अहमद