चीनी कंपनी वन प्लस अपना फ्लैगशिप OnePlus 3 जल्द ही लॉन्च कर सकती है. लॉन्च से पहले दूसरे स्मार्टफोन की तरह इसकी भी फोटो लीक होनी शुरू हो गई है. इसका पिछला फ्लैगशिप OnePlus 2, जून 2015 में आया था.
माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक यूजर ने कथित OnePlus 3 की की है. इसमें यह OnePlus 2 से काफी अलग लग रहा है, हालांकि इसमें भी सैंडस्टोन बैक ही है. इस फोटो का रिजोलुशन काफी कम है इसलिए इसकी ज्यादा डिटेल नहीं आई है.
फोन का कैमरा, फ्लैश और ऐंटेना लाइन्स एचटीसी के लग रहा है. दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में सैमसंग Galaxy C5 की फोटो लीक हुई है और उसका भी कैमरा सेटअप ऐसा ही है.
इसके फ्रंट में पिछले फोन की तरह ही दिख रहा है. इसकी स्क्रीन 2.5D कर्व्ड है और यह साफ देखा जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें हाई एंड स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ 4 या 6GB रैम दिया जा सकता है.
मुन्ज़िर अहमद