2017 से 'पैनिक बटन' के बिना नहीं बिकेगा कोई भी फोन

टेलीकॉम मंत्री ने महिला सुरक्षा को देखते हुए एक अहम कदम उठाया है और इसके तहत यह नियम लागू किया है कि 2017 से सभी मोबाइल फोन पैनिक बटन के फीचर के साथ ही बिकेंगे...

Advertisement
मोबाइल में जुड़ेगा एक नया फीचर मोबाइल में जुड़ेगा एक नया फीचर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्‍ली,
  • 26 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

महिला सुरक्षा को देखते हुए 2017 से सभी मोबाइल फोंस में 'पैनिक बटन' होगा. अब दिन-रात बेहिचक सफर करने की आजादी के साथ ही सुरक्षा का एहसास भी होगा. इस नए फीचर के बिना अगले साल से किसी भी फोन की ब्रिकी नहीं होगी.

नए साल से ब्रिकी होगी शुरू
महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी मोबाइल फोन निर्माताओं ने ऐसे मोबाइल्स बनाने शुरू किए हैं जिनमें पैनिक बटन दिया गया होगा और ये . इसके अलावा 1 जनवरी 2018 से सभी मोबाइल्‍स में जीपीएस की सुविधा भी शुरू हो जाएगी.

Advertisement

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किया सहयोग
इस फैसिलिटी के माध्यम से आपको एक बटन को महज लॉन्ग प्रेस करना होगा और ऐसा करते ही आपके परिवार या दोस्तों को एक अलर्ट अपने आप ही चला जाएगा. इसके अलावा आपकी लोकेशन भी उन्हें पता चल जाएगी.
इस कदम को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और आईटी और टेलीकम्यूनिकेशन के सहयोग और दिशानिर्देशों को देखते हुए उठाया गया है.

पैनिक बटन के बिना नहीं बिकेगा कोई भी फोन
इसके अलावा जो मोबाइल अभी निर्मित हो गए हैं, उनके लिए चर्चा जारी है और अभी प्लान निर्मित करना बाकी है. टेलीकॉम मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने एक बयान में कहा, 'टेक्नोलॉजी ही मानव जीवन को बेहतर बनाती है और 1 जनवरी, 2017 से महिलाओं की सिक्युरिटी को सुनिश्चित करने के लिए बड़ी पहल की जाएगी.
इसके तहत साथ ही 1 जनवरी 2018 से सभी मोबाइल सेट में जीपीएस इनबिल्ट भी होना चाहिए.’

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement