छा गई सानिया मिर्जा, हिंगिस के साथ जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन वीमेंस डबल्स का खिताब

महिला डबल्स के फाइनल में सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने चेक गणराज्‍य की सातवीं वरियता प्राप्‍त जोड़ी एंड्रिया लावाकोवा और लूसी हराडेका को हराकर लगातार तीसरा ग्रैंड स्लैम जीता.

Advertisement
सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने का खिताब अपने नाम कर लिया है. महिला डबल्स के फाइनल में इस जोड़ी ने चेक गणराज्‍य की सातवीं वरियता प्राप्‍त जोड़ी एंड्रिया लावाकोवा और लूसी हराडेका को हराकर लगातार तीसरा ग्रैंड स्लैम जीता.

फाइनल मुकाबले में सानिया और हिंगिस ने प्रतिद्वंदियों को 7-6, 6-2 के सीधे सेटों में हराया. यह दोनों की लगातार 36वीं जीत है.

Advertisement

इसके पहले इस जोड़ी ने जर्मनी की जुलिया जॉर्जेस और चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को सीधे सेटों में हराया.

मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में सानिया
भारतीय टेनिस स्टार और क्रोएशिया के इवान डोडिज की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई. उन्होंने पिछले साल के चैम्पियन लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस को सीधे सेटों में हराया. सानिया और डोडिज को यह मैच जीतने में एक घंटा और 10 मिनट लगे. उन्होंने पेस और हिंगिस को क्वार्टर फाइनल में 7-6, 6-3 से मात दी. अब उनका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेना वेसनीना और ब्रूनो सुआरेस से होगा.

44 मिनट में जीता पहला सेट
धीमी शुरूआत के बाद सानिया और डोडिज ने पहला सेट 44 मिनट में जीता. दूसरा सेट उनके लिए और भी आसान रहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement