अभ्यास के दौरान चोटिल हुए कप्तान धोनी, रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर टीम से जुड़े पार्थिव

धोनी को ढाका में अभ्यास सत्र के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है इसलिए सेलेक्टर्स ने पार्थिव को रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया है. वह अतिशीघ्र टीम के साथ जुड़ेंगे.

Advertisement
पार्थिव पटेल पार्थिव पटेल

सूरज पांडेय

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

टीम इंडिया के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी अभ्यास सत्र में चोटिल हो गए हैं, जिसके बाद एशि‍या कप के पहले मैच में ही उनका खेलना संदिगध माना जा रहा है. उनकी जगह विकेटकीपर और बैट्समैन पार्थिव पटेल को मौका मिला है. 24 फरवरी से बांग्लादेश में होने वाले एशिया कप के लिए पटेल को रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है.

Advertisement


बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा है, 'धोनी को ढाका में अभ्यास सत्र के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है, इसलिए सेलेक्टर्स ने पार्थिव को रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया है. वह अतिशीघ्र टीम के साथ जुड़ेंगे.'

आपको बता दें कि पार्थिव ने अपना अंतिम वनडे मैच चार साल पहले ब्रिस्बेन में श्रीलंका के खिलाफ खेला था.


इस साल एशिया कप का आयोजन टी-20 फॉर्मेट में किया जा रहा है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश पहुंच चुकी है और फातुल्लाह में अभ्यास कर रही है. भारत का पहला मैच मेजबान टीम के साथ 24 फरवरी को है. पार्थिव को मिलाकर भारतीय टीम में कुल 16 सदस्य हो गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »