Conclave17 में शाहरुख ने बताया- कैसे स्टार बनते ही बदलती है दुनिया

शाहरुख खान को बॉलीवुड में 25 साल पूरे हो गए. इतने समय में तमाम अनुभवों को समेटा है जिसे किंग खान ने Conclave17 में शेयर किया...

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST

इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2017 के दूसरे दिन बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने 25 वर्षों का अनुभव साझा किया. Lessons from the Spotlight में शाहरुख ने बताया कि स्टार बनने के बाद आपकी दुनिया कैसी हो जाती है.

Conclave17 के मंच पर शाहरुख ने बताया कि स्पॉटलाइट में रहने की अपनी जिम्मेदारियां हैं. आपको अपने काम के अलावा हर बात पर अवेयर रहना होता है. आपके पास फैसले लेने की गजब की क्षमता होनी चाहिए.

Advertisement


स्टारडम के बारे में शाहरुख खान ने कहा- यह आपको अनुभव देता है, आपको भरपूर प्यार मिलता है, आपमें ग्रेस आती है जो अपनेआप में एक बड़ा सबक है. इस क्वालिटी के दम पर ही आप दूसरों को भी अपने साथ आगे बढ़ने का मौका देते हैं. हालांकि पावर आपको दूसरों से अलग भी करती है क्योंकि अपने शेड्यूल में आपके पास लोगों से जुड़ने का वक्त नहीं होता.


स्टारडम मिलता है तो जाता भी है. अपने मजाकिया अंदाज में शाहरुख ने कहा कि जब सफलता आपसे कुछ दूर जाती है तो तमाम सलाह देने वाले लोग भी उभर आते हैं. हैरानी की बात ये है कि आप इन बातों पर अमल भी करने लगते हैं.


हालांकि शाहरुख का दावा है कि हिंदी फिल्में एकदम सच्ची होती हैं. इनके जरिए सितारे सपने बनाते और दिखाते हैं. यही नहीं, कई दूसरे लोगों की जिंदगी भी जीते हैं और ये एहसास दिलाते हैं कि समस्याएं हमेशा नहीं रहतीं. संघर्ष करोगे तो सफलता जरूर मिलेगी.

Advertisement


वहीं शाहरुख ने कॉनक्लेव के मंच पर इस सच से भी वाकिफ करवाया कि फिल्मी सितारों की दुनिया एकदम सजीली नहीं होती है. ग्लैमर सिर्फ ऊपर की लेयर में है और यहां मेहनत से नहीं बचा जा सकता .

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement