मलाइका से तलाक के बाद इस विदेशी लड़की से अरबाज करेंगे शादी

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का पिछले दिनों तलाक हो गया और अब जल्द ही खान के घर शादी की शहनाई बजने वाली हैं...

Advertisement
गर्लफ्रेंड के साथ अरबाज खान गर्लफ्रेंड के साथ अरबाज खान

वन्‍दना यादव

  • ,
  • 23 मई 2017,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST

हाल ही में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का 18 साल का रिश्ता तलाक के नाम से जुड़कर खत्म हो. इस तलाक की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है. फिल्हाल खबरें आ रही हैं कि अरबाज अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड एलेक्जेंड्रा से शादी करने वाले हैं. कुछ दिन पहले अरबाज और एलेक्जेंड्रा की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.

Advertisement


सलमान खान की तरह उनके भाई अरबाज भी रोमानियाई लड़की के प्यार में पड़ चुके हैं. इन दिनों अरबाज और एलेक्जेंड्रा अक्सर हैंगआउट करते नजर आ जाते हैं. ऐसा लगता है की मलाइका से तलाक के बाद अब अरबाज पूरी तरह मूव ऑन कर चुके हैं.

दरअसल ये खबर उन दिनों की ही है जब मलाइका और अर्जुन के अफेयर की खबर सामने आई थीं. पर बाद में मलाइका ने अर्जुन को दोस्त बताकर पूरी बात साफ कर दी थी. तब खबरें आई थीं कि शायद अरबाज और मलाइका के अलग होने की वजह मलाइका का अफेयर है. लेकिन किसी को खबर नहीं थी कि अरबाज भी एलेक्जेंड्रा को डेट कर रहे थे.

इससे ये साफ जाहिर होता है कि इन दोनों ने एक दूसरे की सहमती से ही अलग रहने का फैसला लिया था.

Advertisement

तलाक के बाद मलाइका और अरबाज के बेटे अरहान की कस्टडी मलाइका को मिली है. लेकिन अरबाज जब चाहें अपने बेटे से मिल सकते हैं. इसके अलावा अरबाज मलाइका को 15 करोड़ की रकम और मुबंई में एक घर भी देंगे.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement