T20 World Cup: इंजमाम ने भारत को बताया ट्रॉफी का दावेदार, PAK से मुकाबले को लेकर कही ये बात

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होना है. दोनों देशों के फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार बताया है.

Advertisement
Inzamam ul Haq (twitter) Inzamam ul Haq (twitter)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST
  • भारत का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से होना है
  • इंजमाम ने भारत को T20 वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार बताया

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होना है. दोनों देशों के फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार बताया है. इंजमाम का मानना है कि यूएई की परिस्थितियां उपमहाद्वीप जैसी हैं, ऐसे में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के चांस काफी ज्यादा हैं.

Advertisement

इंजमाम उल हक ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आराम से अपना अभ्यास मैच जीता. उपमहाद्वीप की ऐसी पिचों पर भारत दुनिया की सबसे खतरनाक टी20 टीम है. उन्होंने 155 रनों का लक्ष्य आराम से चेज कर लिया और विराट कोहली को आने की जरूरत ही नहीं पड़ी. किसी भी टूर्नामेंट में यह नहीं कहा जा सकता है कि यह टीम खिताब जीतेगी. मेरा मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप में बाकी टीमों के मुकाबले भारतीय टीम के जीतने के ज्यादा चांस हैं खासकर इन परिस्थितियों में.'

इंजमाम ने आगे बताया, 'भारत के पास अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. बैटिंग के साथ ही इनकी बॉलिंग भी काफी मजबूत हैं. जैसे-जैसे मुकाबले होंगे यूएई पिच स्पिनर्स के मुफीद हो जाएगी. ऐसे में भारत के पास रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. साथ ही, भारतीय बल्लेबाज स्पिन को भी बढ़िया खेलते हैं.' 

Advertisement

भारत-पाक मुकाबले को लेकर इंजमाम ने कहा, '24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच फाइनल से पहले का फाइनल है. किसी भी दूसरे मैच को इस तरह से हाईप नहीं किया जाएगा. 2017 के चैम्पियंस ट्रॉफी में भी भारत और पाक ने एक-दूसरे का सामना करके टूर्नामेंट की शुरुआत और समाप्ति दोनों की. भारत और पाकिस्तान के बीच हुए वे दोनों मैच बिल्कुल फाइनल जैसे थे. ऐसे में भारत-पाक के बीच होने वाले पहले मैच को जीतने वाली टीम का मनोबल बढ़ेगा और उन पर से 50 प्रतिशत प्रेशर भी हट जाएगा.' 

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 50 और 20 ओवरों के वर्ल्ड कप को मिलाकर कुल 12 मुकाबले हुए हैं. इन सभी मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत का परचम लहराया है. इस दौरान भारत को वनडे विश्व कप मैचों में 7-0 से और टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 5-0 की बढ़त हासिल है. 

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप-2 में रखा गया है. क्वालिफायर रांउड के बाद इसमें ग्रुप-बी की विजेता टीम और ग्रुप-ए मे दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम शामिल हो जाएंगी. दूसरी ओर ग्रुप-1 में  वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ़्रीका की टीमें हैं. क्वालिफायर चरण के बाद इसमें ग्रुप-ए की विजेता टीम एवं ग्रुप-बी की रनर अप टीम जुड़ जाएंगी. 

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »