Advertisement

टी 20 वर्ल्ड कप 2021

Athiya Shetty KL rahul: राहुल के लिए अथिया ने बजाई ताली, धोनी का सिक्स और स्कॉटलैंड के साथ इंडिया की बॉन्डिंग, Photos

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:31 AM IST
  • 1/6

टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया अपने रंग में वापस आती दिख रही है. लगातार दो हार के बाद टीम इंडिया ने लगातार दो जीत भी हासिल कर ली है. शुक्रवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ मिली जीत काफी शानदार रही, इस जीत के हीरो केएल राहुल रहे. खास बात ये रही कि केएल राहुल की फ्रेंड अथिया शेट्टी भी मैच के दौरान स्टैंड्स में दिखीं. 

  • 2/6

भारतीय टीम जब बैटिंग करने उतरी तब उसके सामने 7.1 ओवर में 86 रनों का टारगेट था, क्योंकि नेट-रनरेट को ध्यान में रखना था. ओपनिंग करने आए केएल राहुल का बल्ला जमकर बोला. राहुल ने सिर्फ 18 बॉल में फिफ्टी जड़ दी. 

  • 3/6

जब केएल राहुल छक्के-चौके बरसा रहे थे, तब स्टैंड्स में उनकी फ्रेंड और बॉलीवुड स्टार अथिया शेट्टी बैठी थीं. अथिया शेट्टी, रोहित शर्मा की वाइफ रितिका के साथ नज़र आईं. केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे वक्त से एक साथ हैं, इंग्लैंड के दौरे पर भी अथिया शेट्टी मौजूद थीं. 

Advertisement
  • 4/6

इसके अलावा मैच के दौरान एक और स्पेशल नजारा दिखा. जब रोहित शर्मा, केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे और लगातार शॉट पर शॉट जड़ रहे थे. तब स्क्रीन पर एमएस धोनी भी दिखाई दिए. भारतीय बल्लेबाजों के शॉट पर एमएस धोनी ड्रेसिंग रूम से ही सिक्स का इशारा करते दिखे. 

  • 5/6

मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने शानदार गेस्चर दिखाया. भारतीय टीम के खिलाड़ी स्कॉटलैंड के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और खिलाड़ियों से बात की. विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन समेत कई खिलाड़ियों ने स्कॉटलैंड के प्लेयर्स से बात की. 

  • 6/6

आईपीएल के दौरान ऐसे नज़ारे मिलते रहते हैं, जहां मैच खत्म होने के बाद विरोधी टीम के खिलाड़ी आपस में बात करते हैं. स्कॉटलैंड क्योंकि नई टीम है और अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगे बढ़ रही है. ऐसे में टीम इंडिया के लीजेंड्स से उनकी बातचीत होना काफी फायदेमंद हो सकती है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement