बैडमिंटन: इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में पहुंचे शटलर श्रीकांत

दक्षिण कोरिया के सोन वान को एक घंटे 12 मिनट में बाहर का रास्ता दिखाया. फाइनल मुकाबला रविवार को होगा.

Advertisement
किदांबी श्रीकांत किदांबी श्रीकांत

विश्व मोहन मिश्र

  • जकार्ता,
  • 17 जून 2017,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है. श्रीकांत ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के सोन वान हो को 21-15 14-21 24-22 से हराया.

गैरवरीय श्रीकांत ने विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को एक घंटे 12 मिनट में बाहर का रास्ता दिखाया. फाइनल मुकाबला रविवार को होगा.

Advertisement

फाइनल में श्रीकांत का सामना जापान के काजूमासा साकाई से होगा. साकाई ने शनिवार को ही खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारत के एचएस प्रणॉय पर 21-17, 26-28, 18-21 से जीत हासिल की. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »