पैरा-एथलीटों से सीखा अधूरेपन को साहस के साथ जीना: शाहरुख

पैरा-एशियाई खेलों का आयोजन इंडोनेशिया में आठ से 16 अक्टूबर तक किया जाएगा. शाहरुख ने पैरा-एशियाई खेलों के लिए जाने वाले पैरा-एथलीटों को शुभकामनाएं दी हैं.

Advertisement
शाहरुख-दीपा मलिक (ट्विटर) शाहरुख-दीपा मलिक (ट्विटर)

विश्व मोहन मिश्र

  • मुंबई,
  • 27 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि उन्होंने पैरा-एथलीटों से जीवन के अधूरेपन को भी साहस और खुशी के साथ जीना सीखा है. उल्लेखनीय है कि शाहरुख पैरा-एशियाई खेलों के लिए जाने वाले पैरा-एथलीटों के लिए आयोजित समारोह में मौजूद थे.

इस समारोह में 190 भारतीय पैरा-एथलीट शामिल थे. इसमें पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट दीपा मलिक और ऊंची कूद पैरा-एथलीट वरुण भाटी भी मौजूद रहे.

Advertisement

स्टार शाहरुख ने समारोह की कुछ तस्वीरें साझा कीं और इसके साथ उन्होंने अपने एक संदेश में कहा, 'मुझे पैरा-एशियाई एथलीटों की टीम से प्रेरित होने का मौका देने के लिए मैं भारतीय पैरालंपिक समिति का शुक्रगुजार हूं. मैंने उनसे साहस और खुशी के साथ जीवन के अधूरेपन को जीना सीखा है. आप सभी को प्यार और शुभकामनाएं.'

पैरा-एशियाई खेलों का आयोजन इंडोनेशिया में आठ से 16 अक्टूबर तक किया जाएगा. अभिनय की बात की जाए तो शाहरुख अपनी आगानी फिल्म 'जीरो' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं. इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »