भ्रष्टाचार के आरोप में कोर्ट में पेश हुए ब्राजीली स्टार फुटबॉलर नेमार

स्पेन के शीर्ष फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले स्टार खिलाड़ी नेमार पर ब्राजीलियाई क्लब सांतोस से बार्सिलोना में स्थानांतरण के दौरान भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे, जिसके तहत जवाबदेही के लिए वह मंगलवार को मेड्रिड के स्पेनिश नेशनल कोर्ट में पेश हुए.

Advertisement
नेमार नेमार

अभिजीत श्रीवास्तव / IANS

  • मेड्रिड,
  • 03 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

स्पेन के शीर्ष फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले स्टार खिलाड़ी नेमार पर ब्राजीलियाई क्लब सांतोस से बार्सिलोना में स्थानांतरण के दौरान भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे, जिसके तहत जवाबदेही के लिए वह मंगलवार को मेड्रिड के स्पेनिश नेशनल कोर्ट में पेश हुए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नेमार अपने पिता के साथ अदालत पहुंचे. उनके पिता भी इन आरोपों के तहत जांच के दायरे में हैं.

Advertisement

नेमार अदालत में पेश होने के दौरान काफी निश्चिंत दिखे और यहां तक कि उन्होंने अदालत परिसर में प्रवेश के दौरान प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी दिए. अदालत में करीब 90 मिनट तक मामले की सुनवाई हुई, जिसके बाद नेमार संवाददाताओं को बिना कोई जानकारी देते हुए निकल गए.

डीआईएस कंपनी का दावा है कि बार्सिलोना और सांतोस के बीच हुए अनुबंध से उसे 40 फीसदी का नुकसान हुआ है.

डीआईएस कंपनी, सांतोस क्लब की निवेशक कंपनियों में से एक है. कंपनी का दावा है कि 23 वर्षीय खिलाड़ी को स्पेन अधिकारियों द्वारा बार्सिलोना में भेजने के लिए लिए गए 8.33 करोड़ यूरो में से उसे 40 फीसदी का हर्जाना चाहिए.

इनपुटः IANS

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »