फर्राटा चैंपियन उसेन बोल्ट चोटिल, ओलंपिक ट्रायल से हुए बाहर

मौजूदा ओलंपिक और 100 मीटर फर्राटा रेस के वर्ल्ड चैंपियन उसेन बोल्ट हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण जमैका के राष्ट्रीय ओलंपिक ट्रायल्स से हट गए हैं. बोल्ट ने धीमी शुरुआत के बावजूद शुक्रवार को 100 मीटर की सेमीफाइनल हीट में जीत दर्ज की थी. उन्होंने यह रेस 10.04 सेंकेड में पूरी की.

Advertisement
उसेन बोल्ट उसेन बोल्ट

अंजलि कर्मकार

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

मौजूदा ओलंपिक और 100 मीटर फर्राटा रेस के वर्ल्ड चैंपियन उसेन बोल्ट हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण जमैका के राष्ट्रीय ओलंपिक ट्रायल्स से हट गए हैं. बोल्ट ने धीमी शुरुआत के बावजूद शुक्रवार को 100 मीटर की सेमीफाइनल हीट में जीत दर्ज की थी. उन्होंने यह रेस 10.04 सेंकेड में पूरी की.

बोल्ट ने ट्विटर पर दी जानकारी
ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘बीती रात पहले राउंड और अब सेमीफाइनल के बाद मेरी हैमस्ट्रिंग में परेशानी हो रही थी. राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में मुख्य डॉक्टर के देखने के बाद पता चला कि मेरी में ग्रेड एक की चोट है.’ग्रेड एक हैमस्ट्रिंग की बहुत मामूली चोट होती है, जिसमें सिर्फ एक मांसपेशी में स्ट्रेन होता है और इससे उबरने के लिए उन्हें एक हफ्ते का समय लगेगा.

Advertisement

टूट सकता है ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने का सपना
इन ट्रायल्स के फाइनल में भाग नहीं लेने से बोल्ट का अगले महीने में 100, 200 और चार गुणा 100 मीटर में लगातार तीसरा ओलंपिक गोल्ड मेडेल जीतने की कोशिश का सपना नहीं टूटेगा. लेकिन, बोल्ट को से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी और जिससे वह लंदन में डायमंड लीग में भाग लेने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं तुंरत इलाज करा रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि रियो ओलंपिक खेलों में चयन हासिल करने के लिए 22 जुलाई को लंदन एनिवर्सरी खेलों में अपनी फिटनेस साबित कर दूंगा.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »