हांग कांग ओपन: स्टार शटलर पीवी सिंधु पहुंचीं सेमीफाइनल में

22 साल की वर्ल्ड नंबर-3 सिंधु और यामागुची के बीच यह छठी भिड़ंत थी.

Advertisement
पीवी सिंधु पीवी सिंधु

विश्व मोहन मिश्र

  • कॉव्लून (हांगकांग),
  • 24 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:11 PM IST

भारत की स्टार शटलर हांगकांग ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. पिछली बार की उपविजेता सिंधु ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान की वर्ल्ड नंबर-2 अकाने यामागुची को मात दी. सिंधु ने यह मुकाबला सीधे गेमों में 36 मिनट में 21-12, 21-19 से जीता.

अब शनिवार को सेमीफाइनल में सिंधु का मुकाबला थाईलैंड की वर्ल्ड नंबर-6 रत्चानोक इंतानोन से होगा. इन दोनों के बीच अब तक 5 मुकाबले हो चुके हैं. जिनमें सिंधु 1-4 से पीछे हैं. 22 साल की वर्ल्ड नंबर-3 सिंधु और यामागुची के बीच यह छठी भिड़ंत थी. इनमें से सिंधु 4 बार यामागुची पर भारी पड़ीं. 20 साल की यामागुची ने दो बार सिंधु को पराजित किया है.

Advertisement

की सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु ने जापान की ही वर्ल्ड नंबर-14 अया ओहोरी को 39 मिनट में 21-14, 21-17 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. सिंधु ने पहले दौर में 786वीं रैंकिंग वाली हांगकांग की यूट यी लुंग को 26 मिनट में 21-18, 21-10 से हराया था.

उधर, दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी साइना का सफर दूसरे दौर में ही थम गया था. पुरुष सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-16 एचएस प्रणॉय को भी दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा. अब भारत की सारी उम्मीदें पीवी सिंधु पर टिकी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »