फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैंटिनो का उरुग्वे दौरा 29 मार्च को

फीफा के नवनियुक्त अध्यक्ष जियानी इनफैंटिनो मार्च में उरुग्वे का दौरा करेंगे. उरुग्वे फुटबॉल संघ (एयूएफ) ने सोमवार को यह घोषणा की. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एयूएफ के अध्यक्ष विल्मार वाल्देज ने कहा, ‘सोमवार को टेलीफोन पर इसकी पुष्टि हो गई है कि 29 मार्च को गियानी पेरू के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उरुग्वे का दौरा करेंगे.’

Advertisement
जियानी इन्फैन्टिनो जियानी इन्फैन्टिनो

अभिजीत श्रीवास्तव / IANS

  • मोंटेवीडियो,
  • 01 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

फीफा के नवनियुक्त अध्यक्ष जियानी इनफैंटिनो मार्च में उरुग्वे का दौरा करेंगे. उरुग्वे फुटबॉल संघ (एयूएफ) ने सोमवार को यह घोषणा की. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एयूएफ के अध्यक्ष विल्मार वाल्देज ने कहा, ‘सोमवार को टेलीफोन पर इसकी पुष्टि हो गई है कि 29 मार्च को गियानी पेरू के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उरुग्वे का दौरा करेंगे.’

वाल्देज ने कहा कि (45) ने फीफा का अध्यक्ष बनने के बाद उनसे कहा था कि वह मार्च में उरुग्वे आएंगे. एयूएफ 30 मार्च को अपनी 116वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है.

Advertisement

एयूएफ अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वह फीफा से सेंटेनारियो स्टेडियम के पुनर्निमाण परियोजना के लिए आर्थिक मदद के बारे में भी बात करेंगे. इस स्टेडियम को मोंटेवीडियो में हुए पहले विश्व कप मुकाबलों के लिए इस्तेमाल किया गया था.

जियानी को शुक्रवार को फीफा का अध्यक्ष चुना गया था.

इनपुटः IANS

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »