चैंपियंस लीगः रोनाल्डो का रिकॉर्ड, रियल मैड्रिड पहुंचा अंतिम-16 में

इस साल चैंपियंस लीग में रोनाल्डो के गोलों की संख्या18 हो गई. इसके साथ ही इस लीग में रोनाल्डो के कुल 113 गोल हो गए.

Advertisement
गोल का जश्न मनाते रोनाल्डो (दाएं) गोल का जश्न मनाते रोनाल्डो (दाएं)

विश्व मोहन मिश्र

  • मैड्रिड,
  • 22 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से रियल मैड्रिड ने चैंपियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. रियल ने एपोएल को 6-0 से मात दी. जबकि एक अन्य मुकाबले में लीवरपूल ने तीन गोल की बढ़त बनाने के बाद ड्रॉ खेला.

जिनेदिन जिदान की टीम ने पिछले मैच में टाटेनहम हाट्सपर से हारने के बाद वापसी करते हुए साइप्रस में एपोएल को हराया. वहीं, पांच बार के चैंपियन लीवरपूल ने तीन गोल से बढ़त बनाने के बाद सेविला से 3-3 से ड्रॉ खेला. ग्रुप ई में रूसी चैंपियन स्पार्तक मास्को ने मारिबोर से 1-1 से ड्रॉ खेला.

Advertisement

32 साल के रोनाल्डो ने मैच के 49 और 54वें मिनट में गोल दागे. इस साल चैंपियंस लीग में रोनाल्डो के गोलों की संख्या 18 हो गई. इसके साथ ही किसी सीजन में सर्वाधिक गोल करने के अपने ही रिकॉर्ड (17 गोल) को पीछे छोड़ दिया. इस लीग में रोनाल्डो के कुल 113 गोल हो गए, जो रिकॉर्ड है.

UEFA चैंपियंस लीग: सर्वाधिक गोल (क्वालिफाइंग नहीं)

113: क्रिस्टियानो रोनाल्डो (मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड)

97: लियोनेल मेसी ( बार्सिलोना)

71: राउल गोंजालेज़ (रियल मैड्रिड, शाल्के)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »