भुवनेश्वर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम में चयन हो या नहीं, तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहता हूं

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि टीम में चयन हो या नहीं वह टेस्ट सहित सभी प्रारूपों में खेलना चाहते हैं. इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं मिलने पर सवाल उठने के बाद एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि भुवनेश्वर अब टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेलना चाहते हैं.

Advertisement
Bhuvneshwar Kumar (File) Bhuvneshwar Kumar (File)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2021,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST
  • इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम में भुवनेश्वर को जगह नहीं मिली है
  • दावा किया जा रहा था कि भुवनेश्वर अब टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेलना चाहते हैं
  • भुवी ने साफ किया कि वह तीनों प्रारूपों में खेलने के लिए उत्सुक हैं

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि टीम में चयन हो या नहीं वह टेस्ट सहित सभी प्रारूपों में खेलना चाहते हैं. इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं मिलने पर सवाल उठने के बाद एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि भुवनेश्वर अब टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेलना चाहते हैं.

Advertisement

31 साल के भुवनेश्वर ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, ‘मेरे बारे में कुछ लेख छपे हैं कि मैं टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहता. मैं ये साफ कर दूं कि टीम में चयन हो या नहीं, मैं खुद को हमेशा क्रिकेट के तीनों प्रारूपों के लिए तैयार रखता हूं और यह आगे भी जारी रहेगा.’

उन्होंने लेख पर तंज कसते हुए कहा, ‘मेरा सुझाव है कि सूत्रों के आधार पर अपनी धारणाएं ना लिखें.’

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और वहां की परिस्थितियों में भुवनेश्वर की स्विंग गेंदबाजी असरदार साबित हो सकती थी.

इस मीडिया रिपोर्ट में लिखा गया था कि भुवनेश्वर अब टेस्ट क्रिकेट की जगह सीमित ओवरों की क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं. पिछले कुछ समय से वह इसी के मुताबिक अभ्यास कर रहे हैं और लंबे स्पेल डालने से बच रहे हैं.

Advertisement

भारत के लिए 2013 में पदार्पण करने के बाद भुवनेश्वर लगातार चोटों से जूझते रहे हैं और उन्होंने अब तक महज 21 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 26.1 की औसत से 63 विकेट लिये हैं. पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान चोटिल होने के कारण वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी नहीं गए थे.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »