Rio Olympic: मुक्केबाजी में हुई निराशा, शिवा थापा हुए बाहर

शिवा ने मुकाबले में वापसी की हर मुमकिन कोशिश की, कुछ अच्छे पंच भी लगाए. लेकिन क्यूबा के मुक्केबाज के आगे उनकी एक न चली.

Advertisement
शिवा थापा, मुक्केबाज शिवा थापा, मुक्केबाज

अमित रायकवार / IANS

  • रियो डी जेनेरियो,
  • 11 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 1:21 AM IST

भारतीय मुक्केबाज शिवा थापा को अपने पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा. थापा को पुरुषों की बैंटमवेट स्पर्धा के 56 किलोग्राम भार वर्ग में क्यूबा के मुक्केबाज रोबीज रामीरेज शिकस्त दी.

पहले ही राउंड में हारे शिवा थापा
के मुक्केबाज रोबीजी रामीरेज के सामने शिवा कुछ भी नहीं कर सके और मुकाबला में 3-0 से हार गए. शिवा ने मुकाबले में वापसी की हर मुमकिन कोशिश की, कुछ अच्छे पंच भी लगाए. लेकिन क्यूबा के मुक्केबाज के आगे उनकी एक न चली. रामीरेज को सभी निर्णायकों ने तीनों राउंड में पूरे अंक दिए और शिवा ये मुकाबला 25-30, 27-30, 27-30 से हार गए. साथ ही शिवा का ओलंपिक में सफर खत्म हो गया. शिवा लंदन ओलंपिक में भी पहले ही राउंड में हार गए थे.

Advertisement

मनोज और विकास से हैं उम्मीदें
भारत दो मुक्केबाज और विकास कृष्षा से थोड़ी उम्मीदें हैं. दोनों भारतीय मुक्केबाज प्री क्वार्टर में जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »