Advertisement

खेल

वीडियो: काला चश्मा लगाकर डांस, चहल ने परिवार संग यूं की मस्ती

तरुण वर्मा
  • 07 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST
  • 1/7

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में इस समय खेल गतिविधियां या तो रद्द कर दी गई हैं या फिर स्थगित कर दी गई है. कोरोना के कारण पूरे भारत में लॉकडाउन है और भारतीय क्रिकेटर अपने परिवारों के साथ घर में ही समय बिता रहे हैं.

  • 2/7

ऐसे में टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल डांस को भी अपना समय दे रहे हैं. युजवेंद्र चहल ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह अपने परिवार के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.

  • 3/7

युजवेंद्र चहल ने परिवार के साथ अपना एक टिकटोक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में चहल के अलावा उनके मम्मी-पापा और बहन भी साथ में नाच रहे हैं.

Advertisement
  • 4/7

युजवेंद्र चहल और उनका परिवार किसी जैज म्यूजिक की धुन पर नाच रहे हैं. वीडियो में काला चश्मा लगाकर सभी मस्ती कर रहे हैं.

  • 5/7

डांस के दौरान युजवेंद्र चहल कोरियोग्राफर बने हुए हैं. चहल के मम्मी-पापा और बहन डांस स्टेप्स को फॉलो कर रहे हैं.

  • 6/7

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल सेल्फ-क्वॉरनटाइन के दौरान फैमिली के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं. इससे पहले भी चहल ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने पिता के साथ नजर आ रहे थे.

 

Advertisement
  • 7/7

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. भारत में अब तक 4400 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. भारत में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा 110 के पार पहुंच गया है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement