Advertisement

खेल

धोनी ने कैसे जिताए 2-2 वर्ल्ड कप, लक्ष्मण ने फोटो शेयर कर बताया

तरुण वर्मा
  • 09 जून 2020,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST
  • 1/6

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा है कि धोनी क्रिकेट को सिर्फ एक खेल के रूप में देखते हैं और उसकी तुलना जीवन और मृत्यु से ना करने की उनकी योग्यता शानदार है.

  • 2/6

वीवीएस लक्ष्मण ने ट्विटर पर कहा, 'क्रिकेट को सिर्फ एक खेल के रूप में देखना और उसकी तुलना जीवन और मृत्यु से ना करने की योग्यता के धन्य, धोनी हमेशा धैर्य से काम लेते हैं, खास कर दबाव की स्थिती में.'

  • 3/6

वीवीएस लक्ष्मण ने आगे कहा, 'एक कप्तान जो अपने काम के माध्यम से हमेशा जाना जाता है, उन्होंने 2007 विश्व कप जीतकर अपनी शानदार कप्तानी की शुरुआत की.'

Advertisement
  • 4/6

भारत ने 2007 में धोनी की कप्तानी में फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण जीता था. इसके अलावा उनकी कप्तानी में भारत ने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद ये खिताब जीता था.

  • 5/6

धोनी ने 2013 में इंग्लैंड में भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी जिताई थी. उन्होंने 2014 में टेस्ट से और जनवरी 2017 में वनडे में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था.

  • 6/6

38 वर्षीय धोनी ने भारत के लिए अब तक 350 वनडे और 98 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10,773 और 1,617 रन बनाए हैं. उन्होंने पिछले साल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement