ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और IPL की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कोच टॉम मूडी ने दुनिया के एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों को चुनते हुए अपनी टी-20 वर्ल्ड कप की बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है.
टॉम मूडी ने टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा को विराट कोहली से ऊपर रखा और हिटमैन को अपनी टीम का कप्तान चुना है.
टॉम मूडी ने भारत के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी को विकेटकीपर के लिए अपनी टीम से बाहर रखा है.
टॉम मूडी ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को टीम में जगह दी है. लेकिन, उन्होंने इसके साथ साफ कर दिया है कि उनकी टीम हालिया अतीत की नहीं बल्कि इसी वक्त की है.
टॉम मूडी ने क्रिकबज पर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ इंटरव्यू में कहा, 'मैं वह टीम चुन रहा हूं, जो अगले तीन सप्ताह में खेलेगी.'
टॉम मूडी ने कहा, 'मेरी इच्छा तो जोस बटलर को लाने की थी, लेकिन टीम के संतुलन को देखते हुए मैं यहां एक लेफ्टहैंडर बल्लेबाज खिलाना चाहूंगा, तो इसलिए निकोलस पूरन को मैं यह मौका दूंगा.'
टॉम मूडी ने धोनी को लेकर कहा, 'धोनी को इस टीम में नहीं चुना है, क्योंकि मेरा ध्यान आज की टीम चुनने पर है. धोनी का मैं भी बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. एक कप्तान और खिलाड़ी के रूप में उन्होंने जो हासिल किया है वह अविश्वसनीय है.'
टॉम मूडी की टी-20 वर्ल्ड कप इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर. रवींद्र जडेजा (12वें खिलाड़ी).