Advertisement

खेल

सहवाग के मुल्तान में 309 से बेहतर सचिन की इस पारी को मानते हैं PAK गेंदबाज

तरुण वर्मा
  • 12 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST
  • 1/8

पाकिस्तान के महान स्पिनर सकैलन मुश्ताक ने सचिन तेंदुलकर को लेकर बड़ा बयान दिया है. सकैलन मुश्ताक ने साल 1999 में चेन्नई टेस्ट के दौरान सचिन तेंदुलकर की खेली गई 136 रनों की पारी को सहवाग के तिहरे शतक से बेहतर बताया है.

  • 2/8

सकैलन मुश्ताक के मुताबिक वह सचिन तेंदुलकर की 1999 चेन्नई टेस्ट में खेली गई पारी को वीरेंद्र सहवाग के साल 2004 में मुल्तान में खेली गई 309 रनों की पारी से ऊपर रखते हैं.

  • 3/8

सकैलन मुश्ताक ने कहा कि सचिन तेंदुलकर की वो पारी उस पाकिस्तान टीम के खिलाफ थी जो तैयार थी और मैच जीतने के लिए आगे बढ़ रही थी जबकि सहवाग की पारी मुल्तान की पिच पर पहले ही दिन आई थी.

Advertisement
  • 4/8

सकैलन मुश्ताक ने यूट्यूब के एक शो में कहा, 'मैं सचिन के चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में बनाए गए 136 रनों को सहवाग के तिहरे शतक से ऊपर रखूंगा, क्योंकि हम वहां पूरी तैयारी से गए थे. वह लड़ाई वाला मैच था, वहां बेहतरीन प्रतिस्पर्धा हो रही थी.'

  • 5/8

सकैलन मुश्ताक ने कहा, 'साल 2004 में मुल्तान में कोई लड़ाई नहीं थी और वो तिहरा शतक पहली पारी में लगा था न की दूसरी पारी में. पहली पारी में पिच के पहले दिन, कोई तैयार नहीं था. उनके माता-पिता के अच्छे काम और उनके कुछ अच्छे काम उनकी मदद कर गए.'

  • 6/8

सकैलन मुश्ताक ने कहा, 'वैसे सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग दोनों की पारियों को ही पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई बेहतरीन पारियों में गिना जाता है.'

Advertisement
  • 7/8

बता दें कि वसीम अकरम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ 1999 में चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में 12 रनों से जीत दर्ज की थी.

  • 8/8

पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाजों के सामने सचिन तेंदुलकर की चुनौती थी. सचिन तेंदुलकर ने भारत की दूसरी पारी में 136 रन बनाए थे.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement