Advertisement

खेल

मैदान पर लौट आए 'हिटमैन', शेयर किया ट्रेनिंग का फोटो

तरुण वर्मा
  • 25 जून 2020,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST
  • 1/5

कोरोना वायरस के कारण घर में लंबे समय तक लॉक रहने के बाद टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा अब मैदान पर उतर गए हैं. रोहित शर्मा ने मैदान पर अपने एक प्रैक्टिस का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

  • 2/5

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रैक्टिस सेशन का फोटो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'लंबे समय के बाद पार्क में वापस आकर बहुत अच्छा लगा और कुछ वर्कआउट हो गया.'

  • 3/5

रोहित शर्मा ने आखिरी बार लगभग पांच महीने पहले क्रिकेट खेली थी. फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वह चोटिल हो गए थे. फिर कोरोना वायरस महामारी के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया.

 

Advertisement
  • 4/5

रोहित शर्मा इन दिनों अपनी पत्नी रीतिका और बेटी समायरा के साथ घर पर ही समय बिता रहे हैं. रोहित वैसे घर पर भी वर्कआउट करते हैं.

  • 5/5

हाल ही में रोहित शर्मा ने कहा था, 'रीतिका मुझे बहुत सपोर्ट करती हैं. वो मेरी हर जरूरी चीजों और सुविधाओं का ध्यान रखती हैं. उनके साथ रहने से मेरा काम आसान हो जाता है. घर में अपने परिवार के साथ मैं काफी अच्छा समय बिता रहा हूं.'

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement