Advertisement

खेल

'टेस्ट में वीरू की तरह हिट होंगे रोहित'- इस पूर्व क्रिकेटर ने माना

तरुण वर्मा
  • 29 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST
  • 1/8

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग की तरह की हिट साबित होंगे.

  • 2/8

रोहित शर्मा ने पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत में खेली गई सीरीज में टेस्ट ओपनर के तौर पर खेलना शुरू किया था.

  • 3/8

रोहित शर्मा ने उस सीरीज में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था. हिटमैन ने उस टेस्ट सीरीज में एक दोहरे शतक सहित तीन शतक जड़े थे. तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में रोहित ने सबसे ज्यादा 529 रन बनाए थे और मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया था.

Advertisement
  • 4/8

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, 'रोहित शर्मा में रनों की भूख है और वह टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग की तरह ही अपना असर छोड़ेंगे. वनडे और टी-20 क्रिकेट में ओपनिंग का अनुभव के लिए टेस्ट क्रिकेट में फायदेमंद साबित होगा.'

  • 5/8

इरफान पठान ने कहा कि हाल ही में हमने रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर खेलते हुए देखा तो उनका पूरा टेस्ट करियर ही अलग नजर आने लगा.

  • 6/8

इरफान पठान ने कहा, 'पहले जब रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर में खेलते थे, तो उस तरह नहीं खेल पाते थे जैसा उनकी ओपनिंग में देखने को मिला.'

Advertisement
  • 7/8

इरफान पठान ने कहा, 'रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया और वनडे में तो पहले ही हम उनके दोहरे शतक देख चुके हैं. भविष्य में रोहित को और भी ज्यादा टेस्ट मैच खेलने को मिलेंगे तो वह जल्द ही वीरेंद्र सहवाग के करीब पहुंच सकते हैं.'

  • 8/8

इरफान पठान ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग के बाद रोहित की बल्लेबाजी का अंदाज बदल गया. सहवाग ने 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं. अभी रोहित 33 साल के है और वह कब तक खेल पाते हैं, यह देखना होगा.

Advertisement
Advertisement