Advertisement

खेल

कंगारू दिग्गज ने कहा- टेस्ट चैम्पियनशिप को एशेज और भारत-पाक सीरीज से बदल दीजिए

तरुण वर्मा
  • 07 मई 2020,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST
  • 1/6

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने कोविड-19 के बाद प्रशंसकों को क्रिकेट की तरफ आकर्षित करने के लिए मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को एशेज सीरीज और भारत-पाकिस्तान के बीच की टेस्ट सीरीज से बदलने का सुझाव दिया है.

  • 2/6

ब्रैड हॉग ने यूट्यूब पर एक वीडियो में कहा, 'इस महामारी ने बेहतरीन क्रिकेट के दोबारा जन्म के दरवाजे खोल दिए हैं.'

  • 3/6

ब्रैड हॉग ने कहा, 'दर्शक कुछ प्रतिद्वंद्वी क्रिकेट देखना चाहते हैं, इसलिए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को हटाकर कुछ ऐसी सीरीज लेकर आना चाहिए जो पूरे विश्व के दर्शकों में ऊर्जा भर दे.'

Advertisement
  • 4/6

भारतीय टीम को साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां वह मेजबान देश के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी. हॉग ने कहा कि इस सीरीज को हटा कर ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के साथ सीरीज खेलनी चाहिए.

  • 5/6

हॉग ने कहा, 'पहले, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच की सीरीज को खत्म कीजिए और उसकी जगह एशेज कराइए, लेकिन अगर भारत यहां नहीं खेलेगा तो कहां खेलेगा? तो, वे क्रिसमस के समय पाकिस्तान के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल सकते हैं जिसके दो मैच भारत में और दो मैच पाकिस्तान में हों.'

  • 6/6

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने कहा, 'हमने काफी समय से भारत-पाक सीरीज नहीं देखी है और जनता इसके लिए भूखी है.'

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement