Advertisement

खेल

राजकोट टेस्ट का चौथा दिन, इंग्लैंड ने बनाई 163 रन के बढ़त

aajtak.in
  • 12 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST
  • 1/8

राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन. इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 114 रन बना लिए हैं. इसके साथ ही इंग्लैंड को 163 रनों की बढ़त हासिल हो गई है. कप्तान एलिस्टर कुक (46) और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हासिब हमीद (62) रन बनाकर नॉटआउट रहे. इससे पहले टीम इंडिया की पहली पारी 488 रनों पर सिमट गई थी. जिसकी बदौलत इंग्लैंड को 49 रनों की बढ़त हासिल हुई थी. इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा चार विकेट आदिल रशीद ने चार विकेट झटके.

  • 2/8

इंग्लैंड के युवा सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की और अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक हमीद 62 रन बनाकर नॉटआउट रहे. हसीब हमीद के माता-पिता मूल रूप से भारत के रहने वाले हैं. वह गुजरात के भरूच में रहते थे. बाद में उनके पिता इस्माइल और मां ब्रिटेन में बस गए. हालांकि हसीब का जन्म ब्रिटेन के बॉल्टन, ग्रेटर मैनचेस्टर में हुआ था.

  • 3/8

इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक (46) रन बनाकर नॉटआउट रहे. पहली पारी में कुक सिर्फ (21) रन बनाकर आउट हुए थे. खेल के पांचवें दिन कैप्टन कुक की कोशिश होगी एक बड़ा स्कोर खड़ा कर अपनी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास पैदा करने की.

Advertisement
  • 4/8

खेल के चौथे दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. जिसकी बदौलत इंग्लिश टीम बढ़त हासिल करने में कामयाब रही. इंग्लैंड की तरफ से आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. इसके अलावा जफर अंसारी और मोईन अली को दो-दो विकेट मिले. अपना सौवां टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स ने एक-एक झटका.

  • 5/8

इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल रशिद ने बेहतरीन गेंदबाजी की. भारत में पहली बार टेस्ट मैच खेल रहे रशिद ने बेहतरीन चार विकेट चटकाए. उन्होंने मुरली विजय, विराट कोहली (हिट विकेट आउट हुए) रवींद्र जडेजा और उमेश यादव के विकेट झटके.

  • 6/8

आर अश्विन ने एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी की उन्होंने 70 रन की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी में अश्विन ने 139 गेंदों का सामना किया और सात चौके जड़े. अश्विन और साहा के बीच सातवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण (64) रनों की साझेदारी हुई.

Advertisement
  • 7/8

अजिंक्य रहाणे पहले टेस्ट मैच में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके. वो सिर्फ (13) रन बनाकर आउट हुए. आने वाले मुकाबलों में रहाणे से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

  • 8/8

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (40) के स्कोर पर हिट विकेट आउट हुए. भारतीय टेस्ट इतिहास में 14 साल बाद कोई खिलाड़ी ऐसे आउट हुआ है. साल 2002 में वेस्टइंडीज में टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को हिट विकेट होकर पैवेलियन लौटना पड़ा था.

Advertisement
Advertisement