Advertisement

खेल

कानपुर टेस्ट मैच के तीसरे दिन की झलकियां

aajtak.in
  • 24 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST
  • 1/10

कानपुर टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय स्पिनर्स के साथ साथ बल्लेबाजोंं ने भी अपनी धाक दिखाई. चेतेश्वर पुजारा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की. वो 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. पुजारा और विजय के बीच 103 रन की साझेदारी हुई.

  • 2/10

मुरली विजय ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की. वो 64 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं.

  • 3/10

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल दूसरी पारी में भी 38 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement
  • 4/10

टॉम लाथम ने 151 गेंदों में 58 रन बनाए. उन्हें अश्विन ने आउट किया.

  • 5/10

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने 137 गेंदों में शानदार 75 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने सात चौके लगाए.

  • 6/10

ग्रीन पार्क की टर्न लेती विकेट पर जडेजा और अश्विन ने मिलकर नौ विकेट झटके.

Advertisement
  • 7/10

पहली पारी में बल्लेबाजी से कमाल दिखाने वाले अश्विन ने चार कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

  • 8/10

रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके. उन्होंने एक ओवर में तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड टीम की कमर तोड़ कर रख दी.

  • 9/10

भारतीय फिरकी में फंसी न्यूजीलैंड की पहली पारी 262 रन पर सिमट गई.

Advertisement
  • 10/10

कानपुर टेस्ट मैच का तीसरा दिन भारतीय टीम के नाम रहा. पहले जडेजा और अश्विन ने अपनी गेंदाबजी से कीवी बल्लेबाजों को आउट किया. फिर विजय और पुजारा की शानदार बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement