Advertisement

खेल

कार्तिक ने कमिंस-मोर्गन का किया बचाव, मुंबई से हार के बाद ये बोले

aajtak.in
  • 24 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:05 PM IST
  • 1/5

दो बार की IPL चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL-13 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 49 रनों के हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि खिलाड़ी जानते हैं कि उन्हें कहां सुधार करना है.

  • 2/5

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे. कोलकाता 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी और 49 रनों से मैच हार गई.

  • 3/5

मैच के बाद कार्तिक ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो काफी बुरा दिन. मैं इसे लेकर विश्लेषण नहीं करना चाहता. खिलाड़ी जानते हैं कि उन्हें कहां सुधार करने की जरूरत है.'

Advertisement
  • 4/5

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन हाल ही में सीमित ओवरों की सीरीज खेलकर लौटे हैं और बुधवार को ही उनका क्वारनटीन पीरियड खत्म हुआ है.

  • 5/5

कार्तिक ने कहा, 'कमिंस और मोर्गन ने अपना क्वारनटीन आज (बुधवार) को ही खत्म किया है. इसलिए आकर सीधे खेलना वो भी इतनी गर्मी में आसान नहीं रहता.'
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement