Africa Cup of Nations: फुटबॉल मैच में गोल खाने के बाद खिलाड़ियों ने आपा खोया, मैदान पर चले लात-घूंसे

अफ्रीका कप ऑफ नेशंस फुटबॉल टूर्नामेंट में घाना और गैबॉन के बीच खेले गये मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथापाई हो गई. दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच लात-घूंसे चले...

Advertisement
Ghana vs Gabon Match (Twitter) Ghana vs Gabon Match (Twitter)

aajtak.in

  • याउंदे (कैमरून),
  • 15 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST
  • अफ्रीका कप ऑफ नेशंस फुटबॉल टूर्नामेंट जारी
  • घाना और गैबान टीम के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ

Africa cup of nations 2022: अफ्रीका कप ऑफ नेशंस फुटबॉल टूर्नामेंट में घाना और गैबॉन के बीच खेले गये मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथापाई हो गई. दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच लात-घूंसे चले. इस दौरान एक खिलाड़ी को जोरदार मुक्का भी लग गया. इस ड्रॉ मैच के बाद घाना की टीम अपने ग्रुप (ग्रुप सी) में तीसरे स्थान पर खिसक गयी है. 

Advertisement

गैबॉन ने पिछड़ने के बाद आखिरी क्षणों में गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया. मैच की अंतिम सीटी बजने के बाद घाना के खिलाड़ी बेंजामिन टेटेह ने गैबॉन के आरोन बौपेन्ड्जा को मुक्का जड़ दिया. इस दौरान स्टेडियम में दोनों टीमों के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई.

बेंजामिन टेटेह को मिला रेड कार्ड

मुक्का मारने के लिए बेंजामिन टेटेह को रेड कार्ड दिखाया गया और उन पर प्रतिबंध लगाना तय है. कप्तान आंद्रे अयूव ने 18वें मिनट में ही घाना को बढ़त दिला दी थी, लेकिन जिम अलेविनाह ने मैच के 88वीं मिनट में बराबरी का गोल कर दिया. 1982 की चैम्पियन घाना पर जहां ग्रुप चरण से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है तो, वहीं गैबॉन और मोरक्को की टीमों ने अंतिम 16 के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

Advertisement

मोरक्को ने टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही कोरोमोस की टीम को 2-0 से हराया. ग्रुप बी के मैच में गिनिया ने सेनेगल की मजबूत टीम को गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया. लिवरपूल के लिए खेलने वाले सादियो माने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन नहीं कर सके. गैबॉन के खिलाफ घाना के खिलाड़ियों ने उस समय आपा खो दिया जब 88वें मिनट में बराबरी का गोल हुआ.

घाना के खिलाड़ियों को यह बात पसंद नहीं आई

घाना के खिलाड़ियों ने इसे खेल भावना के खिलाफ माना, क्योंकि उनका एक खिलाड़ी चोटिल हो गया था और चिकित्सक के मैदान के आने के इंतजार में उनके खिलाड़ी ने जान बूझ कर गेंद को मैदान के बाहर कर दिया था. गैबॉन के खिलाड़ियों ने हालांकि खेल जारी रखा और अलेविनाह के लगाए गए किक को घाना के गोलकीपर जोजो वॉलकॉट को स्तब्ध कर दिया. घाना के कप्तान अयूव ने मैच के बाद कहा, ‘‘उन्होंने बहुत छोटी मानसिकता दिखाई है. बहुत छोटी. हमें उनसे बहुत निराशा हुई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »