Advertisement

स्पोर्ट्स न्यूज़

जब खेल मिला ग्लैमर से... इन खूबसूरत स्टार्स ने रच दी ‘डिजिटल लीग’, दुनिया देखती रह गई

विश्व मोहन मिश्र
  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST
  • 1/15

खेल अब सिर्फ खेल नहीं रहा- यह एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां प्रदर्शन, पर्सनैलिटी और पॉपुलैरिटी तीनों का शानदार संगम दिखता है. इस बदलाव की अगुआई महिला खिलाड़ी कर रही हैं. आज किसी एथलीट का असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि इंस्टाग्राम, यूट्यूब और बड़े-बड़े ब्रांड कैंपेन के जरिए भी उतनी ही मजबूती से नजर आता है. यही वजह है कि दुनियाभर की कई महिला खिलाड़ी अब सिर्फ ‘स्पोर्ट्स स्टार’ नहीं रहीं, बल्कि ‘ग्लोबल आइकन’ बन चुकी हैं.

आइए जानते हैं वैसी खूबसूरत स्टार्स के बारे में जिन्होंने सचमुच खेल की दुनिया में एक नई ‘डिजिटल लीग’ रच दी है, जहां जीत सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तय होती है.

  • 2/15

जुटा लीर्डम (Jutta Leerdam)

नीदरलैंड्स की यह स्पीड स्केटर आधुनिक खेल की नई परिभाषा पेश करती हैं. विंटर ओलंपिक में गोल्ड जीतकर उन्होंने अपनी स्पोर्टिंग क्लास साबित की, लेकिन उनकी चर्चा एक हाई-प्रोफाइल ब्रांड स्टंट की वजह से भी हुई. रेस के बाद उनका प्रमोशनल अंदाज- जिसमें उन्होंने स्पोर्ट्स ब्रा को हाइलाइट किया, मार्केटिंग की दुनिया में केस स्टडी बन गया. लाखों फॉलोअर्स के साथ वे खेल और ब्रांडिंग का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं. Instagram/Jutta Leerdam (@juttaleerdam)

  • 3/15

अलीशा लेहमन (Alisha Lehmann)

फुटबॉल की दुनिया में अलीशा लेहमैन सिर्फ अपने खेल के लिए नहीं, बल्कि अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. स्विट्जरलैंड की यह स्टार क्लब फुटबॉल में लगातार सक्रिय हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता कहीं ज्यादा बड़ी है. उनकी पोस्ट्स में फैशन, पर्सनल लाइफ और कॉन्फिडेंस का अनोखा मेल दिखता है, जिसने उन्हें ग्लोबल फैनबेस दिलाया है. Instagram/Alisha Lehmann (@alishalehmann7)

Advertisement
  • 4/15

पेज स्पिरानैक (Paige Spiranac)

पेज स्पिरानै ने गोल्फ को एक नए अंदाज में पेश किया. प्रोफेशनल करियर सीमित रहने के बाद उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपनाया और आज वह गोल्फ की सबसे बड़ी इन्फ्लुएंसर्स में गिनी जाती हैं. उनके वीडियोज और पोस्ट्स में खेल के साथ एंटरटेनमेंट और स्टाइल का मिश्रण दिखता है, जिससे गोल्फ को नई ऑडियंस मिली. Instagram/Paige Spiranac (@_paige.renee) 

  • 5/15

कायला सिमन्स (Kayla Simmons)

कायला सिमंस ने कॉलेज वॉलीबॉल से निकलकर खुद को फिटनेस और लाइफस्टाइल स्टार के रूप में स्थापित किया. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर फिटनेस रूटीन, ट्रैवल और ग्लैमरस लाइफ की झलक मिलती है. वह यह दिखाती हैं कि खेल छोड़ने के बाद भी एथलीट अपनी पहचान को नए रूप में ढाल सकते हैं. Instagram/ Kayla Simmons (@kaylasimmmons)

  • 6/15

कीली हॉजकिन्सन (Keely Hodgkinson)
कीली हॉजकिंसन उन एथलीट्स में हैं, जिन्होंने प्रदर्शन और लोकप्रियता दोनों में संतुलन बनाया है. ओलंपिक गोल्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ उन्होंने ट्रैक पर अपना दबदबा बनाया. इसके साथ ही उनका स्टाइल और सोशल मीडिया प्रेजेंस उन्हें युवा दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता है. Instagram/@keely.hodgkinson

Advertisement
  • 7/15

आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka)
दुनिया की नंबर-1 टेनिस स्टार्स में शामिल सबालेंका का खेल जितना आक्रामक है, उनका व्यक्तित्व भी उतना ही दमदार है. ग्रैंड स्लैम जीत, बड़ी कमाई और फैशन सेंस- इन सबने उन्हें ग्लोबल आइकन बना दिया है. कोर्ट के बाहर भी उनकी मौजूदगी लगातार चर्चा में रहती है. Instagram/Aryna Sabalenka (@arynasabalenka)

  • 8/15

यूजिनी बुशार्ड (Eugenie Bouchard)
यूजिनी बुशार्ड ने टेनिस के बाद अपने करियर को नए तरीके से ढाला. विम्बलडन फाइनल तक पहुंचने वाली यह खिलाड़ी अब पिकल बॉल और सोशल मीडिया के जरिए सक्रिय हैं. उनका ग्लैमरस अंदाज और डिजिटल प्रेजेंस उन्हें लगातार सुर्खियों में बनाए रखता है. Instagram/Genie Bouchard (@geniebouchard)

  • 9/15

रेचल स्टुलमैन (Rachel Stuhlmann)
रेचल स्टुलमैन ने खुद को एक टेनिस कंटेंट क्रिएटर के रूप में स्थापित किया है. वह बड़े टूर्नामेंट्स से जुड़कर फैन्स को ‘बिहाइंड द सीन्स’ अनुभव देती हैं. उनका काम खेल और डिजिटल मीडिया के बीच पुल का काम करता है. Instagram/Rachel Stuhlmann (@rstuhlmann)

Advertisement
  • 10/15

क्लारा फर्नांडीज (Clara Fernandez)
क्लारा फर्नांडीज नई पीढ़ी की एथलीट्स का चेहरा हैं. पोल वॉल्ट में उनकी उपलब्धियां और सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी- दोनों तेजी से बढ़ रही हैं. वह खेल के साथ-साथ फैशन और ब्रांडिंग में भी अपनी जगह बना रही हैं. Instagram/Clara Fernández (@claraaafernandez)

  • 11/15

मिकायला डेमेटर (Mikayla Demaiter)
दुनिया की सबसे ग्लैमरस आइस हॉकी स्टार के तौर पर मशहूर मिकायला डेमेटरने चोटों की वजह से खेल छोड़ दिया, लेकिन उन्होंने खुद को मॉडलिंग और सोशल मीडिया में स्थापित कर लिया. आज वे एक सफल डिजिटल स्टार हैं, जिनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. Instagram/Mikayla Demaiter (@mikaylademaiter)

  • 12/15

अलिका श्मिट  (Alica Schmidt)
एलिका श्मिट को 'दुनिया की सबसे खूबसूरत एथलीट' कहा जाता है, लेकिन उनकी पहचान सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है. वह ओलंपिक स्तर की स्प्रिंटर हैं और सोशल मीडिया पर फिटनेस, ट्रेनिंग और लाइफस्टाइल कंटेंट शेयर करती हैं. Instagram/Alica Ѕchmidt | Olympian (@alicasmd)

  • 13/15

अपोलोनिया ल्लेवेलिन (Apollonia Llewellyn)
अपोलोनिया ल्लेवेलिन ने रिंग गर्ल के रूप में खेल की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. मॉडलिंग और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने ग्लैमर और स्पोर्ट्स का अनोखा मिश्रण पेश किया है. Instagram/Apollonia | Barbi (@apolloniallewellyn)

  • 14/15

लॉरिन डेवी (Lauryn Davey)
लॉरिन डेवी एक एथलीट होने के साथ-साथ डॉक्टर भी हैं. उनका जीवन खेल, प्रोफेशन और ग्लैमर- तीनों का संतुलन दिखाता है. वह अपने अनुभवों को सोशल मीडिया पर साझा करती हैं, जिससे उनकी अलग पहचान बनती है. Instagram/laurynlouisedavey

  • 15/15

सिडनी थॉमस (Sydney Thomas)
सिडनी थॉमस ने रिंग गर्ल के तौर पर तेजी से लोकप्रियता हासिल की. बड़े इवेंट्स में उनकी मौजूदगी और सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी ने उन्हें एक उभरता हुआ ग्लोबल चेहरा बना दिया है. Instagram/Sydney Thomas (@iamsydneythomas)

Advertisement
Advertisement