IPL: जडेजा का खुलासा- धोनी को पता था हर्षल पटेल के आखिरी ओवर का प्लान

रवींद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) को 69 रनों से हरा दिया. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-14 के 19वें मुकाबले में सीएसके के रवींद्र जडेजा ने 28 गेंदों पर नाबाद 62 रनों की पारी खेली.

Advertisement
Ravindra Jadeja Ravindra Jadeja

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 25 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST
  • रवीेंद्र जडेजा ने खेली 62 रनों की तूफानी पारी
  • ऑलराउंड प्रदर्शन से जडेजा बने मैन ऑफ द मैच

रवींद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) को 69 रनों से हरा दिया. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-14 के 19वें मुकाबले में सीएसके के रवींद्र जडेजा ने 28 गेंदों पर नाबाद 62 रनों की पारी खेली. उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के जड़े. जडेजा ने गेंदबाजी में भी दम दिखाया. उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके. इसके अलावा उन्होंने एक रन आउट भी किया. जडेजा को उनके ऑलराउड खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. 

Advertisement

इस मैच का टर्निंग प्वाइंट चेन्नई की पारी का आखिरी ओवर रहा. जडेजा ने आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को निशाने पर लिया. उन्होंने इस ओवर में पांच छक्के और एक चौका जड़ा. हर्षल पटेल के इस ओवर में 37 रन बने. जडेजा ने ये कारनामा कैसे किया इसका खुलासा उन्होंने मैच के बाद किया. 

रवींद्र जडेजा ने बताया कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें हर्षल के गेंदबाजी प्लान के बारे में पहले ही बता दिया था. जडेजा ने जीत के बाद कहा, 'मैं अंतिम ओवर में गेंद को हिट करने के बारे में सोच रहा था. माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) ने मुझे पहले ही बताया था कि हर्षल पटेल गेंद को ऑफ स्टंप पर करेंगे और मैं उसके लिए तैयार था. मैं गेंद से सही से कनेक्ट कर पाया और टीम 191 के स्कोर तक पहुंच पाई. अंतिम ओवर हमारे लिए काफी अहम रहा. मैं जानता था कि अगर मैं स्ट्राइक पर रहा तो ज्यादा रन बना सकता हूं. आज मेरा दिन नहीं था, बस एक रन आउट कर पाया (हंसते हुए). मैं उससे काफी खुश हूं.'

Advertisement

'खेल का पूरा लुत्फ उठाया'

सीएसके के इस स्टार ऑलराउंडर ने आगे कहा, 'मैंने आज खेल का पूरा लुत्फ उठाया. जब आप टीम की जीत में अहम योगदान देते हो तो काफी बेहतर महसूस होता है. मैं अपनी फिटनेस और प्रतिभा पर काफी मेहनत करता हूं. खुशकिस्मती है कि आज मैदान पर भी कमाल दिखाने में कामयाब हुआ. मैं ट्रेनिंग में कभी तीनों चीजों, बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग, पर कभी काम नहीं करता, मैं एक बार अपनी प्रतिभा पर काम करता हूं और फिर अगले दिन फिटनेस पर. इसी तरह वर्कलोक को मैनेज करता हूं.'

इस शानदार जीत के साथ सीएसके अंक तालिका में टॉप पर काबिज हो गई है. उसके 5 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक हैं. इस सीजन में पहला मैच हारने वाली आरसीबी दूसरे स्थान पर खिसक गई है. उसके भी 8 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर सीएसके पहले स्थान पर है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement