ESPL 2021 लेवल 1 ग्रुप डी डे 9 हुआ संपन्न, 1 अगस्त से लेवल 2 का होगा आगाज़

ESPL 2021 ग्रुप डी लेवल 1 का नौंवा दिन आज खत्म हुआ. ग्रुप डी डे 9 में कुल 12 मैच खेले गए. लीग के तीसरे राउंड में हर टीम ने कुल तीन मैच खेले. मैच बरमूडा, पर्गेटरी और कालाहारी नक्शों में खेले गए.

Advertisement
ESPL 2021 Level 2 starts ESPL 2021 Level 2 starts

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

ESPL 2021 ग्रुप डी लेवल 1 का नौंवा दिन आज खत्म हुआ. इंडिया टुडे गेमिंग, इंडिया टुडे ग्रुप के गेमिंग और ईस्पोर्ट्स डिवीजन द्वारा घोषित एक फ्रैंचाइज़ी आधारित लीग है. टूर्नामेंट में 29 अगस्त, 2021 को होने वाले ग्रैंड फ़ाइनल में टॉप 8 टीमों के बीच वितरित 25,00,000 रुपये का एक विशाल प्राइज पूल रखा गया है.

ESPL 2021 लेवल 1 ग्रुप डी डे 9 मैच

ग्रुप डी मैचों के पूरा होने के बाद कुल 22 टीमें लेवल 2 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी. ग्रुप डी डे 9 में कुल 12 मैच खेले गए. लीग के तीसरे राउंड में हर टीम ने कुल तीन मैच खेले. मैच बरमूडा, पर्गेटरी और कालाहारी नक्शों में खेले गए. सभी मैचों के अंकों को ध्यान में रखते हुए एक ओवरऑल स्टैंडिंग बनाई गई. ओवरऑल स्टैंडिंग से टॉप टीमें अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी. जिसके बाद 1 अगस्त से लेवल 2 की शुरुआत होगी.

Advertisement

लेवल 1 ग्रुप डी राउंड 3 मैच अवलोकन

DR4M1 में हिंद ने 111 अंकों और 42 किल पॉइंट्स के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया. पीवीएस गेमिंग 100 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा. जबकि आईएमपी ने 88 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई.
DR4M2 राउंड में पूरी तरह से इल्लूसन्स ईस्पोर्ट्स का दबदबा रहा. टीम ने 60 किल पॉइंट सहित कुल 135 अंक बनाए. टीम शूटिंग स्टार्स ने कुल 109 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया.

कैसे और कहां देखें ESPL 2021 ग्रुप स्टेज मैच

ESPL 2021 के ग्रुप स्टेज मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी ताकि खिलाड़ी और प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीमों को लीग में प्रतिस्पर्धा करते देख सकें. आप हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और बंगाली सहित छह भाषाओं में ESPL 2021 मैचों के लिए लाइव स्ट्रीम देख सकते है. लाइव स्ट्रीम प्रसारण India Today और Aajtak के साथ India Today Gaming के YouTube और Facebook चैनलों पर उपलब्ध होगा. यहां आधिकारिक चैनल का लिंक दिया गया है.

Advertisement

AajTak Website Home Page

India Today Home Page

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »