ESPL 2021 ग्रुप डी डे 8 मैच हुआ संपन्न, जानिए परिणाम

ESPL 2021 ग्रुप डी राउंड 3 का आठवा दिन आज खत्म हुआ। लेवल 1 ग्रुप डी राउंड 3 मैच अवलोकन

Advertisement
ESPL 2021 Group D ESPL 2021 Group D

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST

ESPL 2021 ग्रुप डी राउंड 3 का आठवा दिन आज खत्म हुआ। ESports Premiere League 2021 इंडिया टुडे गेमिंग, इंडिया टुडे ग्रुप के गेमिंग और ईस्पोर्ट्स डिवीजन द्वारा घोषित एक फ्रैंचाइज़ी आधारित लीग है। टूर्नामेंट में 29 अगस्त, 2021 को होने वाले ग्रैंड फ़ाइनल में टॉप 8 टीमों के बीच वितरित 25,00,000 रुपये का एक विशाल प्राइज पूल है।

ESPL 2021 लेवल 1 ग्रुप डी डे 8 मैच

ग्रुप डी मैचों के पूरा होने के बाद कुल 22 टीमें लेवल 2 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। ग्रुप डी राउंड 3 चरण के अनुसार, कुल 12 मैच आठवे दिन खेले गए। हर टीम ने कुल तीन मैच खेले। मैच बरमूडा, पर्गेटरी और कालाहारी नक्शों में खेले गए। सभी मैचों के अंकों को ध्यान में रखते हुए एक ओवरऑल स्टैंडिंग बनाई गई। ओवरऑल स्टैंडिंग से टॉप टीमें अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Advertisement

लेवल 1 ग्रुप डी राउंड 3 मैच अवलोकन

DR3M1 में आईएमपी ने 105 अंको के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया, एसएनबी ईस्पोर्ट्स, 109 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर रहे लास्ट होप ईएसपी, 101 अंकों के साथ।

DR3M2 राउंड में पूरी तरह से पीवीएस गेमिंग का दबदबा रहा। टीम ने 80 किल पॉइंट सहित कुल 150 अंक बनाए। एसवीजी ईस्पोर्टस ने कुल 119 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

DR3M3 राउंड में ईएक्सएम ने ओवरऑल स्टैंडिंग में 32 किल पॉइंट और 103 अंक बनाए। बायो वॉर ने 95 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि, 4 हंटर्स कुल 79 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

DR3M5 में हिंद ने 156 अंको के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया, टीएम ईस्पोर्टसवाला 84 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर रहे आरएनएक्स ईस्पोर्ट्स, 83 अंकों के साथ। इसी प्रकार DR3M6 की ओवरऑल स्टैंडिंग कुछ इस प्रकार रही। नंबर 1 पर रही इल्यूजन ईस्पोर्टस अंक 117, नंबर 2 पर औरा स्टार्स, 108 अंकों के साथ और तीन पर रही आर्कटिक फॉक्स, 100 पॉइंट के साथ 

Advertisement

DR3M7 में पहला स्थान रहा शूटिंग स्टार्स का 132 पॉइंट, दूसरा स्थान रहा वेरिफाइड नूब, अंक 105, तीसरे स्थान पर रही टीम वीडी पॉइंट 103 अंक के साथ। DR3M8 में सबसे ऊपर रही सिनर्जी ईएसपी, 132 अंक के साथ, दूसरे नंबर पर रही आइज ईस्पोर्टस और तीसरा स्थान हासिल किया बैचलर ने ।

कैसे और कहां देखें ESPL 2021 ग्रुप स्टेज मैच

ESPL 2021 के ग्रुप स्टेज मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, ताकि खिलाड़ी और प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीमों को लीग में प्रतिस्पर्धा करते देख सकें. आप हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और बंगाली सहित छह भाषाओं में मैचों के लिए लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीम प्रसारण India Today और AajTak के साथ India Today Gaming के YouTube और Facebook चैनलों पर उपलब्ध होगा। यहां आधिकारिक चैनल का लिंक दिया गया है।

AajTak Website Home Page

India Today Home Page

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement