ESPL 2021 ग्रुप डी डे 5 मैच हुआ संपन्न, आगे के मैचेज के लिए बने रहें हमारे साथ

ESPL 2021 ग्रुप डी राउंड 2 का पांचवा दिन आज खत्म हुआ।ESPL 2021 लेवल 1 ग्रुप डी राउंड 2 मैच अवलोकन

Advertisement
ESPL 2021 Group D ESPL 2021 Group D

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

ESPL 2021 ग्रुप डी राउंड 2 का पांचवा दिन आज खत्म हुआ। इंडिया टुडे गेमिंग, इंडिया टुडे ग्रुप के गेमिंग और ईस्पोर्ट्स डिवीजन द्वारा घोषित एक फ्रैंचाइज़ी आधारित लीग है। टूर्नामेंट में 29 अगस्त, 2021 को होने वाले ग्रैंड फ़ाइनल में टॉप 8 टीमों के बीच वितरित 25,00,000 रुपये का एक विशाल प्राइज पूल है।

ESPL 2021 लेवल 1 ग्रुप डी डे 5 मैच

ग्रुप डी मैचों के पूरा होने के बाद कुल 22 टीमें लेवल 2 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। ग्रुप डी राउंड 2 चरण के अनुसार, कुल 12 मैच पांचवे दिन खेले गए। हर टीम ने कुल तीन मैच खेले। मैच बरमूडा, पर्गेटरी और कालाहारी नक्शों में खेले गए। सभी मैचों के अंकों को ध्यान में रखते हुए एक ओवरऑल स्टैंडिंग बनाई गई। ओवरऑल स्टैंडिंग से टॉप टीमें अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Advertisement

लेवल 1 ग्रुप डी राउंड 2 मैच अवलोकन

DR2M9 में रॉयल रशर ने 126 अंको के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया, नॉन स्टॉप गेमिंग, 99 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर रहे टीम फ्रोजन, 69 अंकों के साथ।

DR2M10 राउंड में पूरी तरह से आरएनएक्स यूएनडी आर्मी का दबदबा रहा। टीम ने 46 किल पॉइंट सहित कुल 81 अंक बनाए। नेकेड ब्लाइंड ने कुल 80 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

DR2M11 राउंड में बायो वॉर टीएन ने ओवरऑल स्टैंडिंग में 44 किल पॉइंट और 104 अंक बनाए। आरएनएक्स वीएनक्यू ने 86 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि, फोर किंग्स कुल 74 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

DR2M12 में हाई फीवर ईएसपी ने 94 अंको के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया, फोर हंटर्स, 83 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर रहे ईएक्सएम, 75 अंकों के साथ।

Advertisement

कैसे और कहां देखें ESPL 2021 ग्रुप स्टेज मैच

ESPL 2021 के ग्रुप स्टेज मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, ताकि खिलाड़ी और प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीमों को लीग में प्रतिस्पर्धा करते देख सकें. आप हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और बंगाली सहित छह भाषाओं में ESPL 2021 मैचों के लिए लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीम प्रसारण India Today और Aajtak के साथ India Today Gaming के YouTube और Facebook चैनलों पर उपलब्ध होगा। यहां आधिकारिक चैनल का लिंक दिया गया है।

AajTak Website Home Page

India Today Home Page

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement