ESPL 2021 लेवल 2 का डे 1 आज खत्म हुआ. ESPL 2021 इंडिया टुडे गेमिंग, इंडिया टुडे ग्रुप के गेमिंग और ईस्पोर्ट्स डिवीजन द्वारा घोषित एक फ्रैंचाइज़ी आधारित लीग है. टूर्नामेंट में 29 अगस्त, 2021 को होने वाले ग्रैंड फ़ाइनल में टॉप 8 टीमों के बीच वितरित 25,00,000 रुपये का एक विशाल प्राइज पूल रखा गया है.
ग्रुप डी मैचों के पूरा होने के बाद कुल 22 टीमों ने लेवल 2 चरण के लिए क्वालीफाई किया. लेवल 2 के डे 1 में कुल 12 मैच खेले गए. लीग के तीसरे राउंड में हर टीम ने कुल तीन मैच खेले. मैच बरमूडा, पर्गेटरी और कालाहारी नक्शों में खेले गए.
मैप 1 बरमूडा में बैज 99 ने 52 अंक और 22 किल पॉइंट्स के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया. एफ जेड ईस्पोर्ट्स 36 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. जबकि नॉट ह्यूमन्स ने 27 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई.
मैप 2 पर्गेटरी में पूरी तरह से हिंद का दबदबा रहा. टीम ने 14 किल पॉइंट सहित कुल 44 अंक बनाए. बैज 99 ने कुल 30 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. मैप 3 कालाहारी में भी बैज 99 ने शानदार प्रदर्शन किया और 44 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया. वहीं, टीम मेहम ने 33 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई.
मैप 4 बरमूडा में टोंडे गेमर का जबरदस्त प्रदर्शन रहा. टीम ने 14 किल पॉइंट और 44 अंक बनाए. नॉट ह्युमन्स 33 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. जबकि, अर्पण गेमिंग ईएसपी ने कुल 26 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. मैप 5 पर्गटरी में 46 अंकों और 16 किल पॉइंट्स के साथ बैज 99 का दबदबा रहा. जबकि 32 अंकों के साथ टीम पेप्सी गेमिंग दूसरे नंबर पर रही.
मैप 6 कालाहारी में हिंद का धमाकेदार प्रदर्शन रहा. टीम ने कुल 20 किल पॉइंट्स के साथ 50 अंक बनाए. वहीं बैज 99 ने 38 अंक और 18 किल पॉइंट्स के साथ रेस में दूसरे स्थान पर जगह बनाई.
मैप 7 बरमूडा में बैज 99 ने 46 अंको के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया. टीम मेहम 41 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. तीसरे स्थान पर रहे नॉट ह्यूमन्स ने 22 अंक बनाए. मैप 8 पर्गेटरी में टीम मेहम 16 किल पॉइंट्स और 46 अंक बनाकर पहले स्थान पर रही. वहीं, बैज 99 ने 24 किल पॉइंट्स और 44 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई.
लेवल 2 के डे 1 मे बैज 99 का शानदार प्रदर्शन रहा. इसी के साथ टीम ने लेवल 2 में अच्छा प्रदर्शन कर लेवल 3 में एंट्री कर ली है.
ESPL 2021 के ग्रुप स्टेज मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी ताकि खिलाड़ी और प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीमों को लीग में प्रतिस्पर्धा करते देख सकें. आप हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और बंगाली सहित छह भाषाओं में ESPL 2021 मैचों के लिए लाइव स्ट्रीम देख सकते है. लाइव स्ट्रीम प्रसारण India Today और Aajtak के साथ India Today Gaming के YouTube और Facebook चैनलों पर उपलब्ध होगा. यहां आधिकारिक चैनल का लिंक दिया गया है.
aajtak.in