Advertisement

फुटबॉल

FIFA World Cup 2026 के विनर की 5 साल पहले हो गई थी भविष्यवाणी? आखिर कौन उठाएगा ट्रॉफी!

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:17 AM IST
  • 1/8

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाना है. स्पेन और अर्जेंटीना के बीच अब तक 14 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हो चुके हैं. दोनों ही देशों ने 6-6 बार जीत का स्वाद चखा है, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं. (Photo- @AFASeleccionEN)

  • 2/8

दिलचस्प बात यह है कि इतने लंबे इतिहास में स्पेन और अर्जेंटीना फीफा विश्व कप के मंच पर केवल एक ही बार आमने-सामने आए हैं. उनकी यह एकमात्र भिड़ंत साल 1966 के विश्व कप ग्रुप स्टेज के दौरान हुई थी, जहां अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से मात दी थी. (Photo- @AFASeleccionEN)

  • 3/8

जब फुटबॉल के मैदान पर स्पेन और अर्जेंटीना की टीमें भिड़ती हैं तो माहौल रोमांच और जुनून से भर जाता है. मैदान पर कड़ी प्रतिद्वंद्विता होने के बावजूद इनके मैचों में हमेशा आपसी सम्मान और एक अनोखा भाईचारा साफ नजर आता है. (Photo- @AFASeleccionEN)

Advertisement
  • 4/8

अर्जेंटीना की टीम ने साल 2026 वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन को 3-2 से हरा दिया है. लेकिन इस बात की भविष्यवाणी पांच साल पहले हो गई थी. दरअसल, इस जीत की भविष्यवाणी @actuallyimthe नाम के एक एक्स हैंडल से 12 जुलाई 2021 को पोस्ट की गई थी. (Photo- @SpainIsFootball)

  • 5/8

करीब 5 साल पुरानी इस पोस्ट ने आज के फुटबॉल फैंस को हैरान कर दिया है. जैसे ही स्पेन और अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचे यह पोस्ट जंगल में आग की तरह फैल गई. लोग अब इस अकाउंट होल्डर को टाइम ट्रैवलर कह रहे हैं. (Photo- @SpainIsFootball)

  • 6/8

इस भविष्यवाणी का पहला आधा हिस्सा सच साबित हो चुका है. पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर स्पेन ने शान से फाइनल का टिकट कटाया. लुइस डे ला फुएंते की टीम पूरे टूर्नामेंट में अपने पासिंग गेम और मजबूत डिफेंस के दम पर अजेय रही है. (Photo- @SpainIsFootball)

Advertisement
  • 7/8

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती झटका खाने के बाद अर्जेंटीना ने जोरदार वापसी की. लियोनेल मेसी के दो जादुई असिस्ट और लाउतारो मार्टिनेज के विनिंग गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से धूल चटाकर फाइनल में प्रवेश किया.  (Photo- @AFASeleccionEN)

  • 8/8

अर्जेंटीना के पास इस रविवार को इस भविष्यवाणी को सच करने का मौका होगा. अगर अर्जेंटीना यह फाइनल जीतती है, तो वह लगातार दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम करेगी. पुरुष फुटबॉल के इतिहास में साल 1962 में ब्राजील के बाद से आज तक कोई भी टीम अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाई है.  (Photo- @AFASeleccionEN)

Advertisement
Advertisement